Lucky Zodiac Signs: ग्रह स्थिति के संयोग से बन रहा वेशी योग, इन 5 राशियों के लिए है बेहद भाग्यशाली, मिलेगा लाभ

Veshi Yog 2025: आज ग्रहों की स्थिति से वेशी योग का शुभ संयोग बन रहा है. बुध ग्रह सूर्य से दूसरे भाव में विराजमान होकर वेशी योग का निर्माण कर रहे हैं. इस शुभ संयोग के बनने से 5 राशि के जातकों को फायदा होगा. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.

Lucky Zodiac Signs

Lucky Zodiac Signs: वेशी योग एक ऐसी ज्योतिषीय स्थिति है जो जातकों के लिए लाभकारी होती है. इसके बनने से जातकों को लाभ होता है. सूर्य से दूसरे भाव में चंद्रमा के अलावा कोई भी शुभ ग्रह यानी शुक्र, बुध और गुरु के होने से वेशी योग बनता है. आज बुध ग्रह सूर्य से दूसरे भाव में होकर वेशी योग बना रहे हैं. वेशी योग 5 राशि के जातकों के लिए मंगलकारी और भाग्यशाली होगा. चलिए आपको बताते हैं कि, आज वेशी योग के बनने से किन राशियों को लाभ होगा.

विज्ञापन

वेशी योग से इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि

विज्ञापन

आर्थिक मामलों में मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपको नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलेगी. घर-परिवार में प्रेम का माहौल रहेगा. आपके लिए यात्रा के योग बन सकते हैं.

कर्क राशि

विज्ञापन

आपको नौकरी में सकारात्मक लाभ मिलेंगे. आप जरूरी काम को पूरा कर सकेंगे और इससे खुशी मिलेगी. व्यापार कर रहे जातकों को अचानक से तगड़ा धनलाभ हो सकता है.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों को आज सुख-साधन की प्राप्ति हो सकती है. तुला वालों को नौकरी में लाभ मिलेगा. आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. आपके रिश्ते की बात चल रही है तो आपका विवाह तय हो सकता है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा. आप अधूरे काम पूरे कर सकते हैं. मित्र से सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखी होगा.

विज्ञापन

मीन राशि

आज मीन राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा. धार्मिक और सामाजिक कार्य में शामिल होंगे और आपको मान-सम्मान मिलेगा. लव लाइफ और फैमिली के लिए दिन अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ