Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का खास महत्व है, जो व्यक्ति के जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करता है। खासकर, व्यक्ति को भौतिक सुख, प्रेम, विवाह सुख, सौंदर्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है क्योंकि शुक्र ग्रह को इन सभी का कारक माना जाता है। आसान भाषा में कहें तो शुक्र की कृपा से व्यक्ति के जीवन में खुशियां ही खुशियां रहती हैं। इस बार भी शुक्र गोचर से कई राशियों को लाभ होने के योग हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 अगस्त 2025 को प्रात: काल 1 बजकर 25 मिनट पर शुक्र देव ने कर्क राशि में गोचर किया है, जिसके दाता चंद्रमा हैं। चलिए जानते हैं कि कर्क राशि में शुक्र के गोचर करने से किन-किन राशियों के घरेलू जीवन की खुशी, धन, ऐश्वर्य और व्यक्तित्व को बढ़ावा मिलेगा।
कर्क राशि
शुक्र के इस गोचर से कर्क राशिवालों का पहला यानी लग्न भाव प्रभावित हुआ है, जिसका संबंध व्यक्ति के व्यक्तित्व, सेहत, शारीरिक बनावट और आत्मविश्वास से है। उम्मीद है कि इस गोचर से इनके व्यक्तित्व में निखार आएगा। हर समय आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और लोग आकर्षित होंगे। विवाहित जातकों के रोमांटिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, जबकि अविवाहित लोगों के रिश्ते में बंधने की संभावना है। नई शुरुआत के लिए भी ये समय उत्तम है। जो लोग रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं, वो अपने काम से संतुष्ट रहेंगे और लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: मासिक शिवरात्रि पर आज भूलकर भी इस मुहूर्त में न करें पूजा, पढ़ें 21 अगस्त का पंचांग
तुला राशि
कर्क के अलावा तुला राशिवालों को भी शुक्र के इस गोचर से लाभ होगा। इस गोचर का असर आपके 10वें भाव में हुआ है, जिसका संबंध कर्म, करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा से है। उम्मीद है कि ये गोचर आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। यदि आप समाजिक हित के लिए कार्य करेंगे तो आपको अपने नेक काम का फल जरूर मिलेगा। करियर में आ रही अस्थिरता दूर होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ के कारण आपको लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और धन कमाने के अवसर मिलेंगे।
मीन राशि
शुक्र के इस गोचर के कारण मीन राशिवालों का 5वां भाव प्रभावित हुआ है, जिसका संबंध संतान, शिक्षा, प्रेम और रचनात्मकता से है। इस गोचर से आपके घरेलू जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और पारिवारिक रिश्तों में गहराई आएगी। संतान को लेकर कोई चिंता है तो वो दूर होगी। इसके अलावा नए रिश्ते बनने के भी योग हैं। लेखन, कला और हेल्थ से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों की प्रतिभा में निखार आएगा।
ये भी पढ़ें- Video: 12 दिन से पहले नौकरी न बदलें इस राशि के लोग, शनि की साढ़ेसाती का पड़ रहा है प्रभाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines