Kumbh Rashifal 2025

Video: 12 दिन से पहले नौकरी न बदलें इस राशि के लोग, शनि की साढ़ेसाती का पड़ रहा है प्रभाव

Kumbh Rashifal 2025: कुंभ राशिवालों के ऊपर इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जिस कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं अगस्त माह में कुंभ राशिवालों को किन-किन चीजों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

Kumbh Rashifal 2025: शनि को एक अशुभ ग्रह माना जाता है, जिसके गोचर के अलावा साढ़ेसाती और ढैय्या के कारण भी व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वक्त कुंभ राशिवालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जिस कारण वो बार-बार किसी न किसी परेशानी में फंस जाते हैं। ऐसे में इन्हें अचानक हो रहे बदलावों को अपनाने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही ओवर कॉन्फिडेंस में आकर कोई काम न करें। जितना हो सके उतना अपने काम से संतुष्ट रहें। इसके अलावा इस महीने नौकरी बदलना भी सही नहीं रहेगा।

विज्ञापन

वहीं, जिनका खुद का कारोबार है, वो निवेश करने से बचें और ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ करें। इस दौरान कुंभ राशिवालों को गुप्त विरोधियों से भी सावधान रहना होगा, नहीं तो वो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि कुंभ राशिवाले 31 अगस्त तक और किन-किन चीजों में सावधानी बरतें तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ