Aaj ka Panchang: मासिक शिवरात्रि पर आज भूलकर भी इस मुहूर्त में न करें पूजा, पढ़ें 21 अगस्त का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 21 अगस्त 2025 को गुरुवार के दिन मासिक शिवरात्रि है, जिस दिन भगवान शिव की पूजा करना शुभ रहता है। चलिए अब जानते हैं आज के दिन के मुहूर्त, योग, नक्षत्र, करण और सूर्योदय आदि के सही समय के बारे में।

Aaj ka Panchang 21 August 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 21 August 2025: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से 21 अगस्त 2025, वार गुरुवार का दिन खास है। भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित गुरुवार के दिन मासिक शिवरात्रि है, जिस दिन भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आज कुछ ग्रहों का गोचर भी हो रहा है।

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 12:45 मिनट से लेकर देर रात तक भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिससे पहले त्रयोदशी का संयोग बन रहा है। इसके अलावा आज दोपहर 04:14 मिनट से लेकर देर रात तक वरीयान योग रहेगा। जबकि वरीयान योग से पहले व्यातीपात योग का संयोग बन रहा है। आइए अब जानते हैं चंद्रमास, संवत, शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में।

विज्ञापन

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो इस समय पुष्य चल रहा है, जो 12 बजकर 8 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ होगा। इसके अलावा आज दोपहर 12:45 मिनट से लेकर देर रात तक विष्टि करण रहेगा। वहीं, सुबह वणिज करण रहेगा। बता दें कि आज दक्षिण यानी साउथ दिशा शूल है।

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज मासिक शिवरात्रि के शुभ दिन प्रात: काल 5 बजकर 53 मिनट पर सूर्योदय होगा, जबकि शाम में 6 बजकर 54 मिनट के आसपास सूर्यास्त हो सकता है। वहीं, शाम में 5 बजकर 54 मिनट पर चंद्रास्त होने की संभावना है। इसके अलावा चंद्रोदय 22 अगस्त 2025 को प्रात: काल 04 बजकर 41 मिनट के आसपास हो सकता है।

विज्ञापन

आज का शुभ मुहूर्त

21 August Shubh Muhurat

आज का अशुभ मुहूर्त 

संवत और चंद्रमास

chandramas

नवग्रहों की स्थिति

  • सूर्य देव आज मासिक शिवरात्रि के शुभ दिन सिंह राशि में रहेंगे।
  • आज पूरे दिन चंद्र देव कर्क राशि में रहने वाले हैं।
  • मंगल देव आज के पावन दिन कन्या राशि में मौजूद रहेंगे।
  • 21 अगस्त को बुध देव अपनी उपस्थिति कर्क राशि में दर्ज कराएंगे।
  • शुक्र देव आज मिथुन राशि और कर्क राशि में संचार करेंगे।
  • गुरु देव आज अपनी उपस्थिति मिथुन राशि में दर्ज कराएंगे।
  • मासिक शिवरात्रि के पावन दिन आज शनि देव मीन राशि में रहने वाले हैं।
  • आज पूरे दिन राहु ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे।
  • 21 अगस्त को केतु ग्रह सिंह राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ