Venus Retrograde: दैत्य गुरु चलने वाले हैं उल्टी चाल, ये 4 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल

Venus Retrograde: मार्च के महीने में होली से पहले दैत्य गुरु शुक्र देव मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। शुक्र की इस वक्री चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों के शुक्र का वक्री होना बेहद ही शुभ समय लेकर आएगा।

venus retrograde

शुक्र देव चलेंगे टेढ़ी चाल

Venus Retrograde: धन, यश और वैभव के दाता शुक्र अभी मीन राशि में विराजमान हैं। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और शुक्र स्वयं दैत्य गुरु हैं। शुक्र मीन राशि में हमेशा उच्च के होते हैं।

विज्ञापन

आगामी 2 मार्च 2025 को शुक्र मीन राशि में वक्री अवस्था (उल्टी चाल) में आ जाएंगे। इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर पड़ेगा। कुछ के लिए शुक्र की चाल में यह परिवर्तन शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा। वहीं, कुछ राशि वालों के लिए यह शुभ फल भी प्रदान करेगा। ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह वक्री होता है तो यह कुंडली के लाभ, धन, भाग्य या पराक्रम के भावों में छुपे हुए अवसरों को सामने लाने में मदद करता है। यही कारण है जब किसी की लग्न राशि के इन भावों में शुक्र वक्री होता है तो उनके लिए यह शुभ फल प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए शुक्र का वक्री होना शुभ फल प्रदान करता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

जिन लोगों की कुंडली वृषभ लग्न की होती है मतलब लग्न कुंडली के पहले भाव में वृषभ राशि होगी, उनके लिए मीन राशि में शुक्र का वक्री होना शुभ रहेगा। इसका मुख्य कारण यह है कि शुक्र वृषभ राशि वालों के कुंडली के 11वें भाव में वक्री होंगे, क्योंकि इनके 11वें भाव में मीन राशि होती है। कुंडली में 11वां भाव लाभ का होता है। इस कारण शुक्र के वक्री होने से धन में वृद्धि होगी। नई योजनाओं में सफलता और दोस्तों से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। इसके साथ ही नए स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

जिन लोगों की कर्क लग्न की कुंडली है, उनके लिए भी शुक्र का वक्री होना शुभ रहेगा। शुक्र आपके नौवें भाव में वक्री होंगे। यह भाव भाग्य और धर्म से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में आपके जीवन में आध्यात्मिक प्रगति हो सकती है। इसके साथ इस दौरान आपको लंबी यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा। ज्ञान प्राप्ति के लिए भी यह समय काफी शुभ रहेगा। करियर के साथ ही हॉयर एजूकेशन में भी अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि का के स्वामी स्वयं शुक्र हों। वहीं, ये परिवर्तन इस राशि वालों के छठवें भाव में होगा। इस कारण स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आपका कर्ज भी चुकता होगा और शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होगी। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। इसके साथ ही पुराने रोगों से भी आपको राहत मिलने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के तीसरे भाव में शुक्र वक्री होंगे। इस कारण आपका साहस बढ़ेगा और कम्युनिकेशन स्किल भी अच्छे होंगे। छोटे भाई बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। आपको कई नए अवसर भी मिल सकते हैं। यह समय क्रिएटिव, मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों के लिए काफी शानदार रहने वाला है।

इन कामों को करने से मिलेगा अधिकतम लाभ

  • शुक्र के मंत्र ‘ओम शुं शुक्राय नमः’ का जाप करें।
  • शुक्रवार के दिन चावल, दही या सफेद मिठाई का दान करें।
  • सफेद वस्त्र और चांदी के आभूषण पहनें।

ये भी पढ़ें-Grah Gochar 2025: राजा से मिलेंगे राजकुमार, इन 5 राशि वालों के जीवन में आएगी बहार!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ