Grah Gochar 2025: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों राजा और बुध को राजकुमार कहा जाता है। माना जाता है कि जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो बुधादित्य नामक शुभ राजयोग का निर्माण होता है। इस राजयोग का असर जिन लोगों पर पड़ता है वे मालामाल हो जाते हैं।
11 फरवरी 2025 की दोपहर करीब 12 बजकर 41 मिनट पर बुध देव कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं, 12 फरवरी की रात 10 बजकर 3 मिनट पर सूर्यदेव भी इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे कुंभ राशि में सूर्य और बुध का संयोग बन जाएगा। इस संयोग से बुधादित्य योग का निर्माण हो जाएगा। सूर्य 1 महीने तक इस राशि में रहेंगे।
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। अभी शनिदेव स्वयं भी इसी राशि में ही विराजमान हैं। इस कारण इस दौरान सूर्य और बुध की शनिदेव के साथ भी युति बनेगी। हालांकि बुध और सूर्य की युति से 12 फरवरी के बाद कुछ राशि के लोगों का भाग्योदय भी हो जाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह युति शानदार समय लेकर आएगी।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य और बुध की युति बेहद ही शानदार रहने वाली है। इस दौरान आप जो भी प्रयास करेंगे, वो सफल होंगे। इसके साथ ही आपकी यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी में बदलाव की भी पूरी संभावना है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
वृषभ राशि
सूर्य और बुध की युति वृषभ राशि वालों के लिए भी अच्छी रहने वाली है। बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से आपको नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए शानदार रहेगा, आपको सफलता मिलने के पूरे चांस हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह युति काफी अच्छी रहने वाली है। बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। बॉस का आपको साथ मिलेगा। वर्कप्लेस पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय शुभ रहने वाला है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुधादित्य योग काफी लाभ देने वाला साबित होगा। इस दौरान आप जिस भी काम का आरंभ करेंगे, उसमें सफल होने के पूरे चांस हैं। धन लाभ होगा और अटका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। इस दौरान आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग शुभ रहने वाला है। सूर्य और बुध के सकारात्मक प्रभाव से सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। आपके घर में धन और संपत्ति की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा और इससे जीवन में उन्नति के कई अवसर आपको मिल सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।