---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Palmistry: हथेली की ये लकीर बताएंगी आपकी तकदीर!

Palmistry: कोई व्यक्ति राजा बनेगा या फिर फकीर यह सब कुछ हाथ की लकीरों में लिखा होता है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में धन रेखा पाई जाती है तो ऐसे व्यक्ति को धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

---विज्ञापन---

Palmistry: कहा जाता है कि भविष्य हाथों की लकीरों में छिपा होता है। गरीब घर पैदा हुआ बच्चा भी एक दिन करोड़पति बन जाता है। किसी-किसी को एक बार में इतना धन लाभ हो जाता है कि वो जीवन पर्यंत के लिए धनवान बन जाता है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में धन रेखा होती है, वो व्यक्ति अपने जीवन में धनवान अवश्य बनता है। माना जाता है कि धन रेखा के अलावा भी कई ऐसे निशान होते हैं, जो व्यक्ति के धनवान होने की तरफ इशारा करते हैं। कोई व्यक्ति राजा बनेगा या फकीर, उसकी हाथों की रेखा को देखकर बताया जा सकता है। धन रेखा अक्सर भाग्यशाली लोगों के हाथ में ही पाई जाती है। हर किसी के हाथ में ये रेखा हो ऐसा आवश्यक नहीं होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Astro Tips: भूलकर भी मोती न पहनें ये लोग, जीवन में बनने लगेंगे अशुभ योग!

कहां होती है धन की रेखा?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सबसे छोटी उंगली या रिंग फिंगर के नीचे सीधी खड़ी रेखा धन रेखा कहलाती है। जिस भी व्यक्ति की हथेली में यह रेखा स्पष्ट और गहरी होती है। वो व्यक्ति जीवन में खूब धन कमाता है और पैसों का इस्तेमाल काफी सोच-समझकर करता है।

---विज्ञापन---

बनता है गज लक्ष्मी योग

अगर दोनों हथेलियों की भाग्यरेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत तक जाए। इसके साथ ही सूर्य रेखा स्पष्ट और सीधी हो तो ऐसे में गजलक्ष्मी योग बनता है। इस योग वाले व्यक्ति को अचानक धनलाभ होता है।

तराजू या स्वास्तिक का निशान

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में तराजू का निशान बनता है तो उस व्यक्ति को जीवन में कभी भी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों को माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं, जिनकी हथेली पर स्वास्तिक का निशान होता है, वे धन-दौलत के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों के पास अकूत संपत्ति होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: पिता-पुत्र एक साथ करेंगे कमाल, इन 3 राशि वालों का जीवन हो जाएगा खुशहाल!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 09, 2025 04:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola