Venus Perfume Remedies: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र यानी वीनस ग्रह को सुख, वैभव, लग्जरी लाइफ, प्रेम और सौन्दर्य का स्वामी ग्रह माना गया है. इस बारे में वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी की भी यही मान्यता है. जब व्यक्ति का शुक्र कमजोर होता है, तो लव लाइफ, सुख-साधन, लग्जरी और ऐश्वर्य आदि से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
वहीं, शुक्र को मजबूत करने के लिए खुशबू और इत्र का विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि शरीर के खास जगहों यानी पल्स पॉइंट पर सही परफ्यूम या इत्र लगाने से शुक्र जल्दी ही पाज़िटिव होकर जिंदगी के लग्जरी के सुख-साधनों से भर देते हैं.
किन जगहों पर लगाएं इत्र
ज्योतिषाचार्य शांडिल्य के अनुसार, शरीर के जिन पल्स पॉइंट्स पर नसें, स्कीन के सबसे करीब होती हैं और गर्माहट पैदा करती हैं, वहां सेंट यानी परफ्यूम या इत्र या अत्तर लगाने से लाभ होता है. पल्स पॉइंट्स यानी नाड़ी बिन्दु पर इत्र लगाने से शुक्र की सकारात्मक ऊर्जा एक्टिव होती है और जिंदगी पर बेहद पाज़िटिव असर होता है.
यह भी पढ़ें: Key Chain Astrology: घर की चाबियां कहीं भी रखने से ये ग्रह होते हैं नाराज, धन हानि के साथ रुक सकती है बरकत
- कलाई: दोनों हाथों की कलाई पर इत्र लगाने से जॉब या करियर में व्यक्ति का आकर्षण और प्रतिष्ठा बढ़ती है
- गर्दन और कान के पीछे: यहां इत्र लगाने से वाणी में मिठास बढ़ती है. धन की आमद तेज होती है.
- नाभि के आसपास: ज्योतिष में यह क्षेत्र शुक्र, रोमांस और कामेच्छा से संबंधित है. यहां इत्र लगाने से लव लाइफ अच्छी रहती है.
- कोहनी के अंदरूनी हिस्से में: इस हिस्से में ऊर्जा सबसे अधिक सक्रिय रहती है. यहां सहीं खुशबू वाली इत्र लगाने से व्यक्तित्व को एक अलग पहचाने मिलती है.
यह भी पढ़ें: Indigo Child: ‘इंडिगो चाइल्ड’ क्या है, क्यों देख लेते हैं ये भविष्य, जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
- कॉलरबोन के आसपास: जिनको जीवन लग्जरी और प्रेम दोनों चाहिए, उनको यहां इत्र जरूर लगाना चाहिए. यहां इत्र लगाने से आत्मविश्वास एक नई ऊंचाई पर होता है.
- हथेली पर वीनस माउंट पर: यह शुक्र स्थान है, जहां रोजाना और सही सेंट वाली परफ्यूम या इत्र लगाने से जीवन में चमत्कारिक फायदे होते हैं. लव लाइफ और धन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं.
कौन-सा इत्र लगाएं?
ज्योतिषाचार्य शांडिल्य के अनुसार, शरीर के चुनिंदा ‘पल्स पॉइंट्स’ पर यूं ही कोई इत्र नहीं लगा लेना चाहिए. जीवन में सुख, सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण, वैभव और लग्जरी जीवन के लिए गुलाब, चंदन, चमेली और कमल के प्राकृतिक इत्र सबसे अच्छे माने गए हैं.
यह भी पढ़ें: Eye Mole Meaning: आंख में कहां तिल होना है शुभ या अशुभ, जानें सामुद्रिक शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
18 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines