---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vastu Upay: तीन उपायों से घर में आएगी खुशहाली! कलह से मिल सकता है छुटकारा

Vastu Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि किसी घर में हर रोज कलह-क्लेश, छोटी-छोटी बात पर अनबन होती है, तो उस घर में वास्तु दोष होता है। तो इन वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में उपाय बताए गए हैं। आइए उन उपायों को जानते हैं।

---विज्ञापन---

Vastu Upay: जिस घर में परिवार के बीच आपसी संबंध अच्छे होते हैं, कभी भी लड़ाई-झगड़ा या किसी प्रकार का अनबन नहीं होता है, तो वह घर स्वर्ग के समान माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे घरों में देवी-देवताओं का वास होता है। साथ ही देवी-देवता परिजनों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर स्वर्ग के समान बन सकता है। घर में क्लेश या किसी भी तरह का मन मुटाव न बने इसके लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इस खबर में जानेंगे कि किस तरह अपने घर को स्वर्ग के समान बना सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- धनु संक्रांति पर विनायक चतुर्थी का खास संयोग, जानें यहां-

घर को स्वर्ग बनाने के उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर के मंदिर में रोजाना 1 रुपए का सिक्का रखें। इसके बाद इस एक रुपए को इकट्ठा करके अमावस्या पर गौशाला में दान करें। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही धन में बढ़ोतरी होती है।

---विज्ञापन---

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम की पूजा करते समय आपको लौंग, नीम के पत्ते, तेजपत्ता, राई, गूगल और लोबान इन चीजों में से किसी एक को जलाकर घर के चारों कोनों में धुआ करें। मान्यता है ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती हैं साथ ही शांति का माहौल बना रहता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में जूते-चप्पल इधर-उधर न रखें। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जब घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है तो घर में कलह-क्लेश की स्थिति बन जाती है। इसलिए वास्तु नियम के अनुसार, घर में जूते-चप्पल सही स्थान पर रखें। ताकि घर में वास्तु दोष की स्थिति न बने।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- बुध ग्रह होगा अनुकूल तो बिजनेस में होगी तरक्की, करें ये खास उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 13, 2023 05:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola