Vastu Tips: वास्तु शास्त्र ब्रह्माण्डीय ऊर्जा को साधने की विधि है। इसके जरिए हम अपने आसपास के वातावरण की ऊर्जा को उपयोग लेना सीखते हैं। यही कारण कि वास्तु में हर चीज पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जाता है। वास्तु के नियमों को मान कर व्यक्ति अपने जीवन में बहुत आगे बढ़ सकता है।

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो देखने में बहुत मामूली लगती हैं लेकिन उनका असर तुरंत होता है। वास्तु में हर चीज को रखने के लिए एक खास जगह निर्धारित की गई है। यानि हम हर चीज को उसके निर्धारित स्थान पर रख दें तो भी आसानी से पैसा पा सकते हैं। जानिए चाबी से जुड़े ऐसे उपायों के बारे में

वास्तु के अनुसार यहां न रखें चाबियां (Vastu Tips and Keychains)

घर में चाबियों का प्रयोग चीजों को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। चाबी किसी खजाने की हो सकती है, घर की हो सकती है, किसी ताले की हो सकती है, आपकी कार या बाइक की हो सकती है, या फिर हेलमेट लॉक की भी हो सकती है। इस तरह हमें रोजाना कई चाबियों का दिन में कई बार प्रयोग करना होता है। ऐसे में हम चाबियों को ऐसे स्थान पर रखते हैं जहां, वो आसानी से दिख सकें।

वास्तु (Vastu Tips) के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। चाबियां बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और इनकी अपनी एक ऊर्जा होती है। आप चाबियों को कहां रखते हैं, इससे चाबियों की ऊर्जा प्रभावित होती है, और उसी तरह का असर देती है। आइए जानते हैं कि चाबियों को कहां पर रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र में चाबियों को कुछ खास स्थान जैसे ड्राईंग रूम, पूजा रूम, किचन या स्टडी रूम में रखने के लिए स्पष्ट मना किया गया है। ड्राईंग रूम में चाबियों पर सभी की नजर पड़ती है और उन्हें कोई भी आसानी से चुरा सकता है। इसी तरह पूजा रूम आम तौर पर घर का सबसे पवित्र स्पेस होता है। यहां पर चाबियां रखना चाबियों पूजा रूम की पॉजिटिव एनर्जी को कम कर सकता है। किचन में भी चाबियों को नहीं रखना चाहिए।

किस दिशा में रखना चाहिए चाबियों को (Vastu Tips in Hindi)

वास्तु शास्त्र के अनुसार चाबियों को किसी ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां इन पर आसानी से किसी बाहरी व्यक्ति की नजर न पड़ें। इसके लिए आप अपने ड्राईंग रूम की किसी अलमीरा या रैक का प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहे तो टीवी केबिनेट के पास भी चाबियां रख सकते हैं। इन्हें घर के उत्तर-पूर्वी कोने में भी रखा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ