Vastu Tips: कई बार मकान में कुछ गलत निर्माण होने की वजह से वास्तु दोष आ जाता है। ऐसी स्थिति में अच्छा भाग्य होते हुए भी उस घर में रहने वाले लोगों को दुर्भाग्य और कष्ट का सामना करना पड़ता है। उस समय यदि वास्तु शास्त्र तथा ज्योतिष में बताए गए कुछ आसान से उपाय कर लिए जाए तो हर प्रकार के संकट से मुक्ति पाई जा सकती है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार वास्तु दोष दूर करने के लिए तोड़फोड़ करना हमेशा जरूरी नहीं होता है। वरन अन्य उपायों से भी इस उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है। जानिए इन उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में लगाएं मोरपंखी का पौधा, पैसे के साथ खुशहाली भी आएगी
घर में आजमाएं ये वास्तु दोष (Vastu Tips)
- प्रतिदिन सुबह और शाम को आरती के समय घर के पूजास्थल में कपूर जलाएं। कपूर से घर की नेगेटिविटी के साथ-साथ छोटे-मोटे सभी वास्तु दोष व अन्य ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं।
- वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार जिस घर में सुंदरकांड अथवा रामायण पाठ होता हो, वहां भी किसी प्रकार का कोई दोष नहीं रहता। अत: नियमित रूप से प्रतिदिन दस से 15 मिनट घर में पूजा-पाठ अवश्य किया जाना चाहिए।
- घर के ईशान कोण (नॉर्थ-ईस्ट डायरेक्शन) में तुलसी तथा केले का पौधा लगाएं। साथ ही वहां पर सुंदर सुंगधित पुष्पों के पौधे भी लगाएं। इससे भी सभी प्रकार के दोष नष्ट हो जाते हैं।
- घर में जहां कहीं भी वास्तु दोष हो, वहां पर एक मिरर इस तरह लगा दें कि वह दोष उसमें स्पष्ट दिखाई दे। इस उपाय से मकान के सभी दोषों को दूर किया जा सकता है।
- घर की छत पर वायव्य कोण (नॉर्थ-वेस्ट डायरेक्शन) में पक्षियों के लिए दाना और पानी भरकर रखना चाहिए। यदि पक्षी इस दाने और पानी को ग्रहण कर लेते हैं तो मकान के सभी दोष नष्ट हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर-परिवार के हर क्लेश की काट है ये आसान सा उपाय, ऐसे करें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
11 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines