---विज्ञापन---

ज्योतिष

Haldi ke Totke: हल्दी के इन उपायों से चमकेगी किस्मत, वास्तु दोष, ग्रह दोष भी होंगे दूर

Haldi ke Totke: कई बार किसी घर में रहने वाले परिवार के सभी सदस्यों के बीच आपसी मतभेद इतने बढ़ जाते हैं कि झगड़े रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। इस स्थिति के पीछे वास्तु दोष या घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी भी एक प्रमुख कारण हो सकती है। आचार्य अनुपम जौली के […]

Haldi ke Totke: कई बार किसी घर में रहने वाले परिवार के सभी सदस्यों के बीच आपसी मतभेद इतने बढ़ जाते हैं कि झगड़े रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। इस स्थिति के पीछे वास्तु दोष या घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी भी एक प्रमुख कारण हो सकती है।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार हल्दी की सहायता से आप अपने घर के वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। यही नहीं, यह उपाय घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को भी बहुत आसानी से दूर कर देगा। जानिए इन उपायों के बारे में

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एकादशी के टोटके बना देते हैं बिगड़ी किस्मत, हर मनोकामना होती है पूरी

कैसे करें हल्दी के उपाय (Haldi ke Totke)

  • अक्सर मां पार्वती की पूजा करते समय उन्हें हल्दी भी लगाई जाती है। यदि पूजा में प्रयोग की गई इस हल्दी को पानी में घोलकर उसका छिड़काव पूरे घर में कर दिया जाए तो आपकी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। इस उपाय से भूत-प्रेत आदि से भी रक्षा होती है।
  • घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए भी हल्दी का एक उपाय बताया गया है। गुरु पुष्य नक्षत्र में अथवा गुरुवार के दिन किसी शुभ मुहूर्त में घर के मेन गेट के दोनों ओर हल्दी से स्वास्तिक का चिह्न बना दें। इससे घर में रहने वाले लोगों की तरक्की होने लगेगी और घर में सुख-शांति भी आएगी।
  • जन्मकुंडली में गुरु की अशुभ दशा होने पर पीली वस्तुओं का दान किया जाता है। आप भी किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह से हल्दी का दान कर अपनी पीड़ा दूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Guruwar Ke Upay: बिगड़ी किस्मत बनाने के लिए आज ही करें गुरु के उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Apr 16, 2023 01:41 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola