Vastu Tips for Mirrors: किसी भी घर में मिरर का होना एक बहुत ही आम बात है। परन्तु यदि मिरर गलत जगह पर हो तो उस घर में रहने वाले लोगों का दुर्भाग्य भी बन सकता है। जी हां, वास्तु के अनुसार मिरर एक बहुत ही शक्तिशाली ऊर्जावान वस्तु है। यह न केवल खुद की एनर्जी क्रिएट करता है बल्कि दूसरी चीजों की एनर्जी को भी कई गुणा बढ़ा देता है।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार मिरर को घर में सही जगह पर रखना आपके लिए सौभाग्य ला सकता है। इसी तरह यदि गलत जगह पर शीशा लगाया जाए तो यह बर्बाद भी कर देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशा लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों को जान कर आप भी अपना भाग्य बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: महंगे नीलम, मूंगा, मोती या दूसरे रत्न खरीदने के बजाय करें ये उपाय, फटाफट और सस्ते में होगा काम
यहां पढ़ें शीशे से जुडी़ वास्तु टिप्स के बारे में (Vastu Tips For Mirror)
शीशा ऐसी जगह न हो जहां कबाड़ रखा हो
वास्तुशास्त्र के अनुसार न तो शीशे को कबाड़ में रखना चाहिए और न ही इसे ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां इसमें कबाड़ का सामान दिखाई दें। ये दोनों ही स्थितियां अशुभ मानी गई हैं। यदि आपके घर में भी यह परिस्थिति बन रही है तो इसे तुरंत ही हटा दें। अन्यथा यह आपके लिए दुर्भाग्य लेकर आ सकता है।
बेडरूम में न लगाएं शीशा
इन दिनों बेडरूम में शीशा लगाने का प्रचलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि ज्योतिष के अनुसार यह गलत है। यदि मिरर इस तरह लगा हुआ है कि उसमें बिस्तर का रेफ्लेक्शन दिखाई देता है तो इसे तुरंत बदल दें। ऐसा मिरर उस रूम में रहने वालों के लिए बीमारियां और अनावश्यक खर्चें लेकर आता है। यदि नहीं हटा सकते हैं तो कोशिश करें कि वह मिरर ज्यादा से ज्यादा समय ढंका हुआ रहे।
यह भी पढ़ें: Tone Totke: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है
अलमारी के दरवाजों पर भी न लगाएं शीशा
अक्सर वास्तुशास्त्री अलमारी के बाहरी हिस्से में मिरर लगाने के लिए मनाही करते हैं। ऐसा मिरर घर में नेगेटिव एनर्जी रेडिएट करता है और दुर्घटनाओं का कारण बनता है। बहुत बार ऐसे घर में रहने वाले लोग आर्थिक तंगी के चलते बर्बाद हो जाते हैं। अतः या तो अलमारी पर शीशा न लगाएं या उसे अधिकाधिक समय ढंक कर रखें।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: ये 5 संकेत बताते हैं कि आदमी का अच्छा वक्त आने वाला है
न रखें टूटा हुआ आईना (Broken Mirror and Vastu Tips)
कहा जाता है कि जब घर के किसी सदस्य पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली होती है तो उसे आईना अपने उपर ले लेता है। ऐसे में वह शीशा तड़क या चटक कर टूट जाता है। यह आपकी गाड़ी का व्यू मिरर हो सकता है, आपके घर का मेन मिरर हो सकता है या फिर कुछ और। ऐसा होने पर कभी भी अपने घर में शीशे को न रखें, बल्कि उसे तुरंत ही घर से बाहर फेंक दें। अन्यथा टूटा हुआ शीशा घर में किसी दुर्घटना का कारण बनता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
18 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines