हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फ्रिज, कूलर और वॉशिंग मशीन किस रंग का खरीदें? कहां रखें जानें वास्तु टिप्स

Electronic Item Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में एसी, कूलर और फ्रिज इत्यादि को रखने के लिए उचित दिशा और शुभ रंग के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए वास्तु।

Vastu Tips For Electronic Item Refrigerator Air Conditioner Cooler: वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए वास्तु जरूरी वास्तु नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार पूजा मंदिर से जुड़े खास वास्तु टिप्स हैं, उसी तरह इलेक्टॉनिक सामान फिज, वॉशिंग मशीन, कूलर इत्यादि को रखने के लिए भी रंग, और दिशा का ख्याल रखा जाता है। घर में वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज किन रंगों के होने चाहिए?

फ्रिज

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फ्रिज रखते समय सबसे पहले उसकी दिशा का ध्यान रखना चाहिए। उचित दिशा में रेफ्रिजरेटर को रखने पर वास्तु के नियम का उलंघन नहीं होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित नहीं होती है। वास्तु के मुताबिक फ्रिज को पश्चिम, दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण), दक्षिण या उत्तर में रखना चाहिए। जबकि, अगर घर के लिए फ्रीज खरीदना है तो रंग सफेद, ग्रे, नीला इत्यादि होना चाहिए।

वॉशिंग मशीन

वास्तु नियम के मुताबिक, घर में वॉशिंग मशीन का रंग उजला होना शुभ है। क्योंकि, वॉशिंग मशीन का कनेक्शन जल तत्व से है। वहीं, अगर इसे रखने के लिए अच्छी और उचित कोण वायव्य (उत्तर-पश्चिम की दिशा) है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व के कोण में भी वॉशिंग मशीन को रखा जा सकता है। वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं इन दिशाओं में वॉशिंग मशीन को रखना शुभ है।

विज्ञापन

कूलर

उत्तर या पश्चिम दिशा कूलर या एसी को रखने के लिए उचित दिशा है। अगर घर के लिए कूलर या एसी खरीद रहे हैं तो इसे रखते समय उचित दिशा का ख्याल रखें। उचित दिशा में कूलर रखने से घर का वास्तु सही रहता है। साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। कूलर को अगर घर के अंगर लगा रहे हैं तो उसका रंग सफेद होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: करें इन वास्तु टिप्स को फॉलो, सेहत रहेगी अच्छी

विज्ञापन

टीवी को किस दिशा में रखे?

वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो टेलीविजन को हमेशा पूर्व या दक्षिण दिशा में रखें। टीवी को रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब है। यानी टीवी का स्क्रीन पूरब दिशा में होना चाहिए। यह वास्तु शास्त्र के लिहाज से उपयुक्त है। काले रंग का टेलीविजन शुभ है।

लैपटॉप या कंप्यूटर

लैपटॉप और कंप्यूटर को रखने के लिए सही दिशा दक्षिण है। अगर इस दिशा में नहीं रख सकते हैं को पूरब में भी रखा जा सकता है। कंप्यूटर के लिए उपयुक्त रंग काला माना गया है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola