---विज्ञापन---

ज्योतिष

कहीं आपके घर में गड़बड़ी तो नहीं? बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए ‘वास्तु शास्त्र’ टिप्स

Vastu Shastra Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए, कैसा होना चाहिए घर का स्ट्रक्चर, जिससे परिजनों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

Vastu Shastra Tips : आधुनिकता के साथ साथ हमें वास्तु शास्त्र के अनुसार के घर का सेटअप करने की सलाह दी जाती है। वास्तु शास्त्र कई मायने में लाभदायक माना गया है, जैसे स्वास्थ्य, शांति और धन लाभ आदि ! अच्छा स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन माना जाता है और इसके लिए इंसान कड़ी मेहनत करता है लेकिन वास्तु शास्त्र से भी आप स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।बेहतर स्वास्थ्य के लिए दक्षिण दिशा की ओर सिर कर सोने की कोशिश करनी चाहिए। इसका पालन रोजाना होना चाहिए।

कफ और वात दोष वालों को हमेशा बाईं ओर सोना चाहिए। वहीं अगर कोई पित्त दोष वाले लोगों को दाहिनी ओर सोना चाहिए। घर की सीढ़ियां कभी भी घर के बीच में नहीं होनी चाहिए। इससे कई परेशानियां जन्म लेती हैं। सीढ़ी हमेशा घर के एक कोने में ही रखना अच्छा माना गया है।

---विज्ञापन---

घर के बीच वाले स्थान को ब्रह्मस्थान कहा जाता है। ब्रह्मस्थान को हमेशा खाली रखना चाहिए। यहां कभी भी कोई फर्नीचर या सामान नहीं रखना चाहिए। घर के बीच से गुजरने वालीं ओवरहेड किरणें मन को अशांत कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इस स्थान पर खंबे, बीम आदि नहीं होने चाहिए, इससे घर ऊर्जावान रहता है।

किस दिशा में दीपक जलाने से मिलता है स्वास्थ्य लाभ?

---विज्ञापन---

दक्षिणी दीवार के साथ लगे गेट को अधिक समय तक बंद रखने की कोशिश करनी चाहिए। इस गेट का दरवाजा लड़की को होना चाहिए और ऊंचाई अधिक होनी चाहिए। दक्षिण-पूर्व दिशा में दीपक जलाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। घर में अगर अग्नि का स्थान संतुलित नहीं है तो यह पारिवारिक समस्या का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें : घर में रखी मूर्तियों की हाइट क‍ितनी हो, यहां जानें खास न‍ियम

---विज्ञापन---

किचन को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए, अगर ऐसा संभव नहीं है उत्तर पश्चिम में किचन का दूसरा ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा किसी अन्य जगह पर किचन रखने से बीमारी संबंधित परेशानी हो सकती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए किचन दक्षिण पूर्व दिशा में ही होना चाहिए। मेन गेट के दोनों तरफ खट्टे पौधे लगाने चाहिए। पानी की टंकी उत्तर या उत्तर-पूर्व में बनानी चाहिए।

वास्तु दोष का एक उपाय

---विज्ञापन---

घर में हनुमान की तस्वीर लगाने से कई वास्तु दोषों से छुटकारा पाया जा सकता है, इससे स्वास्थ्य और परिवार में खुशी का माहौल बनता है।

First published on: Jan 04, 2024 02:20 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola