Vastu Shastra : पायदान से दूर करें अपने घर का वास्तु दोष, जीवन में आएंगी खुशियां

Vastu Tips For Dormet At Home : वास्तु शास्त्र में व्यक्ति के घर और जीवन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। आप भी अपने घर की सभी दिक्कत-परेशानियों को वास्तु के उपायों से दूर कर सकते हैं।

Vastu Shastra

वास्तु शास्त्र

Vastu Tips For Dormet At Home : सभी लोग अपने जीवन में सुखी जीवन की कामना तो करते हैं। परंतु सभी लोगों का जीवन सुखी नहीं होता है। कई लोगों के घरों में अशांति और परेशानियां रहने का कारण वास्तु दोष को माना जाता है। कहा जाता है कि अगर किसी घर में वास्तु दोष होता है तो ऐसे घर में रहने वाले लोगों के जीवन में दुख और परेशानियों के साथ-साथ बीमारियों का भी बसेरा हो जाता है।

विज्ञापन

अगर जीवन में कोई ऐसी ही परेशानी ने आपको घेर लिया है तो आप ऐसे में हमें अपने घर के वास्तु के बारे में विचार करें। साथ ही वास्तु के नियमों के अनुसार उस दोष का निवारण कराएं। कई लोग अपना घर बनाते समय अथवा घर की साज-सज्जा के दौरान यह भूल जाते हैं कि घर में कोई वास्तु दोष तो नहीं है। जबकि लोगों को वास्तु का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

विज्ञापन

घर की साज-सज्जा के दौरान लोग अपने घर को नए -नए तरीके से सजाते हैं। वहीं घर के मुख्य द्वार को भी लोग नया लुक देते हैं और मुख्य द्वार पर पायदान आदि डालते हैं। परंतु अगर घर के मुख्य द्वार की दिशा और कलर का ध्यान रखकर मुख्य द्वार पर पायदान डाला जाए तो यही पायदान आपकी समृद्धि के द्वार खोल सकता है और आपके घर से परेशानियों का अंत हो सकता है। तो आइए जानते हैं वास्तु और दिशा के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर किस कलर का पायदान डालना चाहिए।

विज्ञापन

अगर आपके घर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में है तो आपको काले कलर का पायदान मुख्यद्वार पर डालना चाहिए। पश्चिम मुखी घर में काले रंग का पायदान डालना शुभ माना जाता है।

वास्तु के अनुसार अगर आपके घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में है तो आपको ब्लू कलर का पायदान डालना चाहिए। उत्तर दिशा में इस कलर का पायदान डालना शुभ माना जाता है और वास्तु की दृष्टि से शुभ साबित होता है।

विज्ञापन

वहीं दक्षिण-पूर्व दिशा में अगर आपके घर का मुख्य द्वार है तो आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर लाल या हरे कलर का पायदान ही डालना चाहिए। इस दिशा में मुख्य द्वार पर ये दोनों की कलर के पायदान शुभ माने जाते हैं।

विज्ञापन

वहीं अगर उत्तर-पश्चिम दिशा में आपके घर का मुख्य द्वार है तो आप अपने घर के वास्तु दोष को गोल्डन या पीले कलर का पायदान मुख्य द्वार पर डालकर दूर कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ