Deepak jalane ke Niyam: हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ में दीप प्रज्वलित किया जाता है। मान्यता है कि बिना दीप प्रज्वलित किए बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है, क्योंकि पूजा-पाठ में दीप प्रज्वलित करने का धार्मिक मायने रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर के मंदिर में सुबह-शाम नियमित रूप से दीप जलाकर भगवान की आरती जाती है। कहा जाता है दीप प्रज्वलित कर भगवान की आरती करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। आपने ये भी देखा होगा कि लोग मंदिर के अलावा मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मुख्य द्वार पर दीपक प्रज्वलित करने से कई सारे लाभ प्राप्त होते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सुबह-शाम दीप प्रज्वलित करने से क्या लाभ मिलते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
दीप प्रज्वलित करने का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक प्रतिदिन घर में घी या तेल का दीप प्रज्वलित करता है, उसके घर से अंधकार तो दूर होता है, साथ ही नकारात्मक ऊर्जाएं भी दूर हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में नियमित रूप से दीपक जलाने से जीवन में आ रही हर तरह की परेशानियां दूर हो जाती है, इसके साथ ही घर से वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।
यह भी पढ़ें- आज से दिवाली के बीच 3 सपनों का आना अतिशुभ, जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
घर के मुख्य द्वार पर दीप प्रज्वलित करने के लाभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक नियमित रूप से घर के मुख्य द्वार पर दीप प्रज्वलित करते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं, इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी घर में वास भी करने लगती हैं। मान्यता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, उस घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर दूर करें बेडरूम का वास्तु दोष, पति-पत्नी का रिश्ता होगा मजबूत
घर में किस समय करें दीप प्रज्वलित
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में दीप प्रज्वलित करने का समय गोधूलि बेला यानी शाम का समय शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में राहु का प्रभाव अधिक होता है, तो उसे कम करने के लिए शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाने चाहिए। यदि आप मुख्य द्वार के अलावा तुलसी के पास दीपक जलाते हैं, तो ये भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो जातक इस तरह दीप प्रज्वलित करता है, उसके जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर नहीं ले पा रहे हैं ऑफिस से छुट्टी, तो पत्नी को 4 उपायों से करें खुश, दांपत्य जीवन रहेगा खुशहाल
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines