---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

करवा चौथ पर दूर करें बेडरूम का वास्तु दोष, पति-पत्नी का रिश्ता होगा मजबूत

Karva Chauth 2023: इस खबर में करवा चौथ के दिन बेडरूम से जुड़े वास्तु नियम बताए गए हैं, तो आइए इसे विस्तार से जानते हैं। मान्यता है कि इन वास्तु नियमों को करने से पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास आती है।

---विज्ञापन---

Karva Chauth 2023: आज करवा चौथ का व्रत है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि जो महिलाएं विधि-विधान से करवा चौथ का व्रत रखती हैं, उनके दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही पति के लंबी उम्र के लिए कामना भी करती है। मान्यता है कि पति-पत्नी के बीच अच्छे रिश्ते बने रहने के लिए वास्तु शास्त्र का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि बेडरूम का वास्तु सही नहीं रहता है, तो ऐसे में पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आने लगती है। इसलिए वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए बेडरूम का वास्तु ठीक होना चाहिए। तो आइए करवा चौथ पर जानते हैं कि बेडरूम का वास्तु कैसा होना चाहिए, जिससे दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहे।

करवा चौथ पर बेडरूम का वास्तु नियम

करवा चौथ के दिन बेडरूम तक किसी भी मेहमान को न लेकर आए। मेहमानों को ड्राइंग रूम में ही बैठएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो जातक अपने बेडरूम तक किसी मेहमान को लेकर जाता है, तो इससे पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आने लगती है। इसके साथ ही रिश्तों में दूरियां भी आती है।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर नहीं ले पा रहे हैं ऑफिस से छुट्टी, तो पत्नी को 4 उपायों से करें खुश, दांपत्य जीवन रहेगा खुशहाल

बेडरूम से इलेक्ट्रॉनिक सामान को हटाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी बेड के नीचे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अच्छा नहीं माना गया है। मान्यता है कि जिस बेड के नीचे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रहता है उस घर में वास्तु दोष लगता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्तों में मन मुटाव होने लगता है। इसलिए अगर आपके बेड के नीचे किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान हैं, तो आज ही हटा दें।

---विज्ञापन---

बेडरूम से आईना को हटाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस बेडरूम में आईना लगा होता है उस बेडरूम में वास्तु दोष लगता है। मान्यता है कि बेडरूम में आईना लगे रहने से पति-पत्नी के रिश्तों में हर समय अनबन बनी रहती है। इसके साथ ही पति-पत्नी के बीच सम्मान में कमी आने लगती है।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर न दिखे चांद तो 5 तरीकों से भी पा सकती हैं चंद्र देव का आशीर्वाद, पूजा हो जाएगी सफल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Nov 01, 2023 05:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola