Diwali Dreams: सनातन धर्म में हर एक पर्व का बहुत खास महत्व होता है। अब कुछ दिनों में दिवाली आने वाला है। ऐसे में लोग अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट कर रहे हैं। मान्यता है कि जो जातक दिवाली में घर की साफ-सफाई करता है, उसके घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। तो आज इस खबर में जानने वाले हैं दिवाली में कैसे सपने देखने से भविष्य में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
दरअसल, हर इंसान सपना देखता है, लेकिन सपने में देखे गए चीजों का कुछ न कुछ जरूर मतलब होता है। यदि आप अपने सपने में कुछ ऐसी चीजें देख लेते हैं, जो आपके भविष्य के लिए शुभ होता है, लेकिन आपको उन सपनों के बारे में पता नहीं चलता है कि भविष्य में क्या होने वाला है, क्या नहीं। तो आइए इस खबर में जानेंगे कि दिवाली में देखे गए सपनों का मतलब क्या होता है। आइए जानते हैं।
सपने में लक्ष्मी माता को देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपके सपने में मां लक्ष्मी नजर आती हैं, तो ऐसे सपने आपके लिए बेहद ही शुभ होता है। मान्यता है कि इस तरह के सपनों का मतलब आपके और आपके परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। इसके साथ ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। घर में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अमृत कलश दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में धन्वंतरि वैद्य अमृत कलश दिखाई देता है, तो यह आपके लिए बहुत ही ज्यादा शुभ होता है। मान्यता है कि इस तरह के सपना देखने का मतलब घर में कोई व्यक्ति बीमार है, तो वह बहुत जल्द ही स्वस्थ होने वाला है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसने वाली है।
सपने में गेहूं की फल देखना
यदि आप अपने सपने में गेहूं की फसल या फिर धान की फसल को लहराते हुए देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों को शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसे सपने आने वाले समय में धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक समस्या से निजात पा सकते हैं।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।