Vastu Tips: शादीशुदा कपल्स के बीच मनमुटाव और झगड़े होना आम बात है। परन्तु कई बार यह मनमुटाव इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि हाथापाई और तलाक तक नौबत पहुंच जाती है। ऐसे में दोनों लाइफ पार्टनर एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते हैं। बहुत बार कुछ सामान्य से वास्तु दोषों की वजह से भी ऐसा हो सकता है। यदि घर अथवा बेडरूम के वास्तु को ही ठीक कर लिया जाए तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
ज्योतिषी एम.एस. लालपुरिया के अनुसार वास्तु शास्त्र में किसी स्थान विशेष की ऊर्जाओं को नियंत्रित कर उनका उपयोग किया जाता है। इस तरह नियंत्रित की गई ऊर्जा कपल्स के बीच आपकी मनमुटाव दूर कर प्रेम बढ़ाती हैं। जानिए वास्तु के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जो आपकी मैरिड लाइफ को खुशहाल बना देंगे। ये उपाय करने में बहुत आसान हैं और करते ही फटाफट असर दिखाने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: हर समस्या का समाधान है नींबू के ये उपाय
वास्तु के इन उपायों से मैरिड कपल्स के बीच बढ़ेगा प्रेम (Vastu Tips for Bedroom)
कोई भी मैरिड कपल्स एक साथ सबसे ज्यादा समय अपने बिस्तर पर बिताते हैं। वास्तु के अनुसार कभी भी बेडरूम पर काली, नीली या गहरे रंगों की बेडशीट नहीं बिछानी चाहिए। ऐसा करना प्रेम संबंधों में तनाव का कारण बन सकता है। जहां तक संभव हो, बेड पर पिंक, लाइट येलो, लाइट मैरुन जैसे कलर्स की ही बेडशीट बिछाएं। कमरे के पर्दें भी इन्हीं कलर्स के रखें।
बेडरूम की दीवारों पर हल्के या पेस्टल कलर्स का प्रयोग करें। इससे भी आपका मूड अच्छा रहेगा। जहां तक हो सके, रूम की वॉल्स पर कभी भी डार्क ब्लू, ब्राउन या इस तरह के अन्य कलर्स का इस्तेमाल न करें। ऐसा करना आपकी लव लाइफ को पूरी तरह से बर्बाद कर सकता है।
यह भी पढ़ेंः Hanumanji ke Upay: हर संकट की काट है हनुमानचालिसा के ये उपाय, आप भी ऐसे करें
बेडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीरें न लगाएं। साथ ही रूम में शिकार करते हुए या युद्ध के दृश्यों की भी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करना भी प्रेम संबंधों में तनाव का कारण बनता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेडरूम में रोमांटिक तस्वीरें, हंसते हुए चेहरे या नेचुरल सीनरी से संबंधित तस्वीरें लगानी चाहिए। इससे पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है और उनके बीच के सभी मनमुटाव हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines