Vastu Shastra: इस दिशा मुंह करके न खाएं खाना, घर में आती है दरिद्रता! जानिए सही तरीका

Vastu Shastra Tips for Eating Food: आप किस दिशा की ओर अपना मुंह करके भोजन करते हैं? कहीं गलत तरह से भोजन करने पर घर में दरिद्रता का वास तो नहीं हो रहा?

in which direction should we eat food according to vastu, eating food facing south, in which direction we should not eat, can we face west while eating, eating facing east, can we face north while eating, why we should not eat facing south, why we should not eat facing north

Vastu Shastra Tips for Eating Food: वास्तु शास्त्र में दिशाओं से संबंधित कई चीजों के बारे में बताया गया है। किस दिशा में क्या करना अशुभ है और क्या करना शुभ, इस बारे में भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है। ज्योतिष की मानें तो जो व्यक्ति वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करता है और अपने जीवन में अपनाता है तो वो हर तरह से तरक्की पा सकता है। घर में सुख-समृद्धि का लाभ भी पा सकता है।

विज्ञापन

इसके विपरीत करने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में खाना बनाने से लेकर खाना खाने की सही दिशा के बारे में भी जिक्र किया गया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना सही है और किस दिशा मुंह करके भोजन करने पर घर में दरिद्रता का वास होता है?

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

News 24 Whtasapp Channel

विज्ञापन

भूलकर भी इस दिशा की ओर मुंह करके न खाएं

आप किस दिशा की ओर मुंह करके खाना खाते हैं? अगर आपका जवाब दक्षिण दिशा है, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार आपका ये तरीका बिल्कुल गलत है। इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना घर में दरिद्रता लेकर आता है। व्यक्ति की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा उम्र कम होती है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शास्त्र में दक्षिण दिशा को यम की दिशा कहा गया है।

विज्ञापन

वीडियो के जरिए जानिए हर दिशा में खाना खाने के फायदे और नुकसान

किस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना सही?

वास्तु शास्त्र में पूर्व या उत्तर दिशा को शुभ माना गया है। आप इन दोनों में से किसी भी दिशा की ओर मुंह करके भोजन कर सकते हैं। पूर्व और उत्तर दिशा को देवों की जगह माना जाता है। इस तरफ मुंह करके भोजन करने पर घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा की असीम कृपा होती है।

विज्ञापन

भोजन करने का सही तरीका क्या है?

वास्तु शास्त्र में भोजन करने के सही तरीकों के बारे में जिक्र किया गया है। इसके अनुसार व्यक्ति को कभी भी जूते-चप्पल पहनकर भोजन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जिस बिस्तर पर आप सोते हैं उस पर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। शास्त्र में जमीन पर कुछ बिछाकर भोजन करने का सही तरीका बताया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ