---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Feng Shui Tips: घर पर 5 चीजें रखना है बेहद शुभ, मिलेगी तरक्की और होगी पैसों की बौछार!

Feng Shui Tips for Good Wealth: आज हम आपको फेंगशुई की कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में सुख-समृद्धि और व्यक्ति की किस्मत को बदलने के लिए शुभ मानें जाते हैं।

---विज्ञापन---

Feng Shui Tips for Good Wealth: हिन्दू धर्म में जिस तरह से वास्तु शास्त्र का महत्व होता है, ठीक वैसे ही चीनी का वास्तु शास्त्र फेंगशुई होता है। जल और वायु पर आधारित फेंगशुई दो अलग-अलग शब्दों से बना है। फेंग का मतलब वायु और शुई का मतलब जल होता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को घर में रखना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आने के अलावा जीवन में कभी धन संबंधित कमी भी नहीं हो सकती है। कई फेंगशुई चीजों को घर में रखना बहुत ज्यादा शुभ माना गया है।

आज हम आपके लिए फेंगशुई की कुछ चीजें लेकर आए हैं जिन्हें घर पर लाने से आपकी किस्मत चमक सकती है। फेंगशुई शास्त्र में इन चीजों को शुभ फल और सुख-समृद्धि के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं, तो फेंगशुई की इन 5 चीजों को अपने घर में रख सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

News 24 Whtasapp Channel

---विज्ञापन---

आर्थिक दिक्कतें होंगी दूर

फेंगशुई शास्त्र की मानें तो घर में घर आर्थिक दिक्कतें आ रही हैं या आपको पैसों से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप इसके लिए फेंगशुई उपाय अपना सकते हैं। घर में लाफिंग बुद्धा को रखना बेहद शुभ माना गया है। आप एक हंस्ता हुआ बुद्धा लाकर रख सकते हैं। फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को सुख-समृद्धि प्रतिक माना गया है। इसका गिफ्ट में मिलना भी बहुत शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: पूजा के स्थान पर रखनी चाहिए ये चीजें, पैसों की तंगी हो जाएगी दूर

---विज्ञापन---

व्यापार और नौकरी में तरक्की

अगर आपको अपने व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है या फिर नौकरी में तरक्की नहीं मिल पा रही है, तो इसके लिए आप फेंगशुई उपाय को अपना सकते हैं। चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के मुताबिक घर में घोड़े की तस्वीर को रखना शुभ माना गया है। सात सफेद घोड़े वाली तस्वीर को भी बहुत अच्छा माना जाता है। इससे कामकाज में तरक्की मिलती है। इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि का भी वास होता है।

वीडियो में जानिए फेंगशुई के अनुसार कैसे सोया हुआ भाग्य जागाया जा सकता है?

---विज्ञापन---

घर में खुशनुमा माहौल

---विज्ञापन---

फेंगशुई में खुशहाली के लिए घंटी को शुभ माना गया है, जिसे डोर वॉल विंडो हैंगिंग बेल भी कहा जाता है। शास्त्र के अनुसार घर में इस तरह की लटकती हुई घंटी को लगाना खुशनुमा माहौल बनाए रखने के काम आता है। इसके अलावा घर से नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मक  ऊर्जा का वास होता है।

परिजनों की रहेगी अच्छी सेहत

घर-परिवार में खुशहाल माहौल के साथ परिजनों की सेहत अच्छी रहे, इसके लिए आप फेंगशुई शास्त्र में बताए गए उपाय को अपना सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार घर में बांस का पौधा रखना बहुत शुभ होता है। इससे धन लाभ होने के अलावा घर में सुख-समृद्धि और परिवार के लोगों की अच्छी सेहत रहेगी। आप अपने घर के पूर्वी कोने में बांस के पौधे को रख सकते हैं, जो नकारात्मकता को दूर रखने के भी काम आता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: दिसंबर में पैदा हुए बच्चे बनते हैं बहुत अमीर, जानिए इनकी खासियतें और सीक्रेट्स

मछलियों के जोड़े

फेंगशुई में मछलियों के जोड़ों को रखना भी शुभ कहा गया है। जैसे लव बर्ड होते हैं ठीक वैसे ही मछलियों के जोड़े भी होते हैं। आसानी से मार्केट में लटकने वाले फेंगशुई के मछलियों के जोड़े मिल जाएंगे, जिन्हें आप घर में लटका सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि, कामकाज में तरक्की और धन में वृद्धि होगी।

---विज्ञापन---

वीडियो में जानिए घर में मछलियों का जोड़ा कौन सा रखा जा सकता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 28, 2023 03:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola