Vastu Shastra Tips: इन 12 चीजों का किसी से भी न करें लेन-देन, वरना...

Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र में कई चीजें हैं जिनका लेन-देन करना मना है, जिससे आपको कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

avoid these 12 things astrology

न लें किसी से ये 12 चीजें

विज्ञापन
विज्ञापन

जी हां, वास्तु शास्त्र में किसी से सिंदूर-चूड़ी, कपड़े समेत 10 चीजों को लेना बिल्कुल मना है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे आर्थिक समस्या के अलावा घर में क्लेश और अशांति जैसे बदलाव देखने को मिलते हैं। आज हम आपको 12 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे भूलकर भी किसी लेना नहीं चाहिए और शास्त्रों में इन चीजों को देने के लिए भी मना किया गया है, आइए जानते हैं कि किन चीजों के लेन-देन से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकता है?

1. कपड़े

आजकल का ट्रेंड बन चुका है कि लोग किराए पर कपड़े ले लेते हैं या किसी अपने दोस्त के कपड़े लेकर पहन लेते हैं, लेकिन शास्त्रों में ऐसा करना मना है। ऐसे करने वालों को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ता है और भाग्य भी कमजोर होता है।

2. उधार

शास्त्रों में मंगलवार और गुरुवार को किसी से उधार लेने के लिए मना किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन लिया गया उधार कभी चुकाए नहीं चुक पाता है और आप कर्जे में डूबते जाते हैं।

विज्ञापन

3. सिंदूर और चूड़ी

अक्सर महिलाएं एक दूसरे की चूड़ी या सिंदूर का सामान इस्तेमाल कर लेती हैं, लेकिन शास्त्रों में ऐसा करना साफ मना किया गया है। किसी ओर के श्रृंगार का सामान इस्तेमाल करने पर घर में क्लेश और अशांति रहती है।

4. बिस्तर

वास्तु शास्त्रों में कई चीजों के बारे में बताया गया है जिनमें से एक बिस्तर भी है। कहा गया है कि किसी और का बिस्तर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वालों के घर में दरिद्रता का वास होता है और उन्हें धन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

5. घड़ी

हिन्दू धर्म में किसी और की घड़ी को लेना या इस्तेमाल करना मना किया गया है। ऐसा करने पर आप अपने बुरे समय को खुद बुलावा दे सकते हैं। कहते हैं कि किसी और की घड़ी लेने पर व्यक्ति का समय बुरा हो सकता है।

विज्ञापन

6. पेन

कहते हैं किसी से पेन लेकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि किसी का पेन इस्तेमाल करना आपकी तरक्की में रुकावट ला सकता है।

7. रूमाल

पैसों से संबंधित परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि कभी भी किसी का रूमाल इस्तेमाल न करें।

विज्ञापन

8. कंघी

अक्सर लोग किसी का भी कंघा या कंघी का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत और आर्थिक दोनों तरह से समस्या खड़ा कर सकता है। ऐसे लोग बीमार ज्यादा रहते हैं और उनके पास पैसे टिकते नहीं है।

9. अंगूठी

आपको कभी भी किसी की अंगूठी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं तो शास्त्रों के अनुसार आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

10. नमक

शास्त्रों में रात के समय नमक खरीदना मना किया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी से नमक मांग कर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

11. जूते-चप्पल

हिन्दू धर्म में किसी का जूता या चप्पल पहनना भी मना होता है। किसी और के जीवन के संकट आपके ऊपर आ सकते हैं। आपका भाग्य कमजोर हो सकता है, तरक्की में रुकावट और आप बीमार हो सकते हैं।

12. पर्स

किसी का पर्स इस्तेमाल न करें और न ही आप अपना पर्स किसी को इस्तेमाल करने दें। अगर आप किसी और का वॉलेट यूज करते हैं तो आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ