Vastu For Money: इस 1 पौधे को लगाने पर होता है छप्परफाड़ धन लाभ, मनी प्लांट से भी ज्यादा असरदार

Vastu Shastra, Vastu Tips, Vastu For Money

Vastu For Money: इस 1 पौधे को लगाने पर होता है छप्परफाड़ धन लाभ, मनी प्लांट से भी ज्यादा असरदार

Vastu For Money: वास्तु शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों को घर में बरकत के दृष्टिकोण से शुभ माना गया है। जिस प्रकार घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना गया है, उसी तरह घर में कुछ पौधों को लगाना आर्थिक संवृद्धि और खुशहाली के लिए शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, वास्तु की दृष्टि से शुभ पौधे घर में लगाने से खुशहाली और बरक्कत बनी रहती है। इसके साथ ही घर का वास्तु भी दूर होता है। वास्तु के मुताबिक आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बतााने जा रहे हैं, जिसे घर में लगाने से घर का वास्तु दोष तो दूर होता ही है, उसके अलावा धन-दौलत में बढ़ोतरी होती है। आइए जानते हैं उस एक पौधे के बारे में।

विज्ञापन

दरिद्रता को भी कर सकता है दूर 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रासुला का पौधा घर में लगाना अत्यंत शुभ है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने तमाम तरह की आर्थिक समस्या दूर होने लगता है। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि क्रासुला का पौधा घर में लगाने से दरिद्रता भी दूर हो सकती है। वहीं अगर इसे बिजनेस स्थल पर लगाया जाता है तो व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

विज्ञापन

उत्तर दिशा में लगाना है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर कोई आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो उसे घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। वहीं अगर कोई बिजनेस में आर्थिक उन्नति चाहता है तो उसे व्यापार स्थल पर उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

विज्ञापन

बालकनी और छत पर भी लगाना होता है शुभ

वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक, घर की आर्थिक समृद्धि के लिए क्रासुला के पौधे को घर की बालकनी और छत पर लगाना शुभ होता है। इसके साथ ही घर से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

नौकरी में प्रमोशन के लिए शुभ है क्रासुला

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि नौकरी में प्रमोशन के लिए भी क्रासुला का पौधा बेहद मददगार साबित होता है। असर कोई नौकरी में प्रमोशन चाहता है, तो उसे इस पौधे को घर की पश्चिम-दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इसके अलावा इसे ऑफिस अपने डेस्क पर भी रख सकते हैं।

विज्ञापन

बिजनेस के लिए है खास

अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार का बिजनेस करता है तो उसे उस पौधे को अपने कैश काउंटर के ऊपर रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे कुबेर देवता प्रसन्न होते हैं। जिसके बिजनेस में आर्थिक तरक्की होती रहती है। यानी बिजनेस में धन कमाने का सिलसिल रुकता नहीं है।

क्रासुला को लगाते वक्त रखें इस बात का ध्यान

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, क्रासुला के पौधे को घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दाहिनी तरफ लगाना चाहिए। इसके साथ ही इसको लगाते वक्त इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि जिस स्थान पर से लगाया गया है, वहां सूर्य की रोशनी सीधी ना पड़े।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारी पर आधारित है और केवल सूचनाओं के लिए दी गई है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार से जरूर सलाह लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ