---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Tulsi Tips For Wealth: तुलसी में बांध दें 1 लाल चीज, मां लक्ष्मी हो जाएंगी खुश; तुरंत बन जाएंगे अमीर!

Tulsi Tips For Wealth: सनातन धर्म में तुलसी को पूजनीय स्थान प्राप्त है। यही वजह है कि लोग अपने घरों में कम से कम एक तुलसी का पौधा जरूर लगाते हैं। तुलसी के पत्तों में मां लक्ष्मी का वास होता है। यही वजह है कि इसे तोड़ते समय विशेष सावधानी बरती जाता है। पौराणिक मान्यता […]

---खबर नीचे जारी है---

Tulsi Tips For Wealth: सनातन धर्म में तुलसी को पूजनीय स्थान प्राप्त है। यही वजह है कि लोग अपने घरों में कम से कम एक तुलसी का पौधा जरूर लगाते हैं। तुलसी के पत्तों में मां लक्ष्मी का वास होता है। यही वजह है कि इसे तोड़ते समय विशेष सावधानी बरती जाता है। पौराणिक मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी साक्षात वास करती हैं। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि तुलसी में नियमित रूप से जल अर्पित करने पर मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

वैसे तो धन लाभ के लिए तुलसी से जुड़े कई उपाय किए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको आर्थिक संपन्नता के लिए तुलसी से जुड़े ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिसे करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिसके परिणामस्वरू घर-परिवार में धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: Lucky Charm: अगर अपकी पत्नी में हैं ये 4 गुण, समझिए आपके अधिक भाग्यशाली और कोई नहीं!

तुलसी में क्यों बांधते हैं कलावा?

पौराणिक मान्यता के अनुसार, तुलसी में कलावा बांधने का खास धार्मिक महत्व है। दरअसल लाल रंग को शुभता का प्रतीक माना गया है। ऐसे में तुलसी के पौधे में लाल रंग का कलावा बांधने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे तमाम आर्थिक परेशानियां स्वतः खत्म होने लगती हैं। इसके अलावा इस उपाय को करने से बहुत जल्द अमीर बनने का सपना भी साकार होता है।

---खबर नीचे जारी है---

तुलसी में कलावा कैसे बांधें

  • अगर कोई व्यक्ति रोजना तुलसी में पौधे में रोजाना जल अर्पत करने के बाद शाम के समय इसके नीचे घी या तेल का दीया जलाता है, तो उसके घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही साथ घर में धन के भंडार भरे रहते हैं। इतना ही नहीं, मां लक्ष्मी की कृपा से परिवार से सभी सदस्य हमेशा खुशहाल रहते हैं और उनकी तरक्की में रोजाना वृद्धि होती रहती है।
  • शास्त्रों के मुताबिक, सुबह नहाने के बाद पीतल के लोटे से तुलसी में जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद तुलसी के पौधे में रोली, कुमकुम और हल्दी अर्पित करें। इतना करने के बाद तुलसी माता की 3 बार परिक्रमा करें। ऐसा करते हुए तुलसी में फूल अर्पित करते रहें। इसके बाद तुलसी के नीचे घी का एक दीपक जलाएं और फिर इसमें लाल रंग का कलावा बांधें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

यह भी पढ़ें: Toilet Vastu Tips: टॉयलेट का ये वास्तु दोष घर-परिवार में मचा देगी तबाही, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Aug 18, 2023 12:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola