Maa Lakshmi: इन 5 गलतियों की वजह से घर छोड़कर चली जाती हैं मां लक्ष्मी, कभी ना करें नजरअंदाज

Maa Lakshmi
विज्ञापन

Maa Lakshmi: पौराणिक ग्रंथों में धन की देवी मां लक्ष्मी को चंचला कहा गया है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी किसी एक स्थान पर टिक कर नहीं रहतीं, क्योंकि उनके जिम्मे हर किसी का कल्याण करना है। कहा जाता है कि जिस किसी पर भी मां लक्ष्मी की की कृपा होती है, वह हर चीज से परिपूर्ण रहता है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से रंक भी चंद मिनटों में राजा बन जाता है। वहीं अगर मां लक्ष्मी रूठ जाएं तो धनवान व्यक्ति को भी कंगाल बनते देर नहीं लगती। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है, जिसकी वजह से मां लक्ष्मी घर छोड़कर चली जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 गलतियों के बारें में जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

घर की लक्ष्मी का ना करें अपमान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महिला अपने घर की हों या दूसरे घर की, उनका अपमान कभी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इनमें मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में जिस घर में महिलाओं का निरादर किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं। इसके अलावा घर के बड़े-बुजुर्गों का भी निरादर नहीं करना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो महिलाओं का अपमान ना करें।

विज्ञापन

मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा भी जरूरी

धर्म ग्रंथों के मुताबिक, घर में मां लक्ष्मी की पूजा के साथ भगवान विष्णु की पूजा भी जरूरी है। यही वजह है कि इन्हें लक्ष्मी-नारायण कहा गया है। मान्यतानुसार, अकेले में मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता। बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा भी करें।

चूल्हे पर ना रखें जूठे बर्तन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चूल्हे पर कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। बल्कि चूल्हे को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। शास्त्र-पुराणों में बताया गया है कि जिस घर में चूल्हे पर जूठे बर्तन रखे जाते हैं, वहां दरिद्रता का वास होने लगता है। साथ ही ऐसे घरों में मां लक्ष्मी कभी नहीं रहती हैं। दरअसल किचन को मंदिर के बाद सबसे पवित्र स्थान माना जाता है।

विज्ञापन

एक साथ से ना घिसें चंदन

शास्त्रों के मुतिबिक, चंदन को एक हाथ से कभी नहीं खिसना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करना नारायण को भी दरिद्र बना सकता है। जिसकी वजह से मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा चंदन घिसने के बाद सीधे भगवान को नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह शुभ फलदायक नहीं होता है। ऐसे में चंदन को घिसकर पहले किसी पात्र में रखें और फिर देवी-देवताओं को लगाएं। हलांकि जो दिव्यांग हैं उनके लिए क्षम्य है।

विज्ञापन

इस दिशा में ना रखें कूड़े-कचड़े

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा के देवता कुबेर हैं। कुबेर को शास्त्रों में धन का देवता कहा गया है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में कभी भी कूड़े-कचरे या डस्टबिन नहीं रखने चाहिए। बल्कि इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ होता है। जिस घर में लोग उत्तर दिशा में कचड़ा जमा करते हैं, वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं। इसके साथ ही कुबेर देवता भी नाराज हो जाते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ