Tula Rashifal 2023: कड़ी चुनौतियां आएंगी लेकिन उतनी ही ग्रोथ भी मिलेगी, यहां पढ़ें तुला राशि का पूरा राशिफल

Tula rashifal 2023 in hindi, Tula rashi 2023 love life, Tula rashi 2023 career, Tula rashi 2023 rashifal, Tula rashi 2023 lal kitab, varshik rashifal 2023, 2023 Rashifal, Rashifal 2023,

Varshik Tula Rashifal 2023: तुला राशि के लिए वर्ष 2023 कई नई चुनौतियों के साथ बड़े अवसर ला रहा है। यदि वे अवसर का लाभ उठा सकें तो वे तरक्की की रेस में सबको पीछे छोड़ देंगे। वर्ष की शुरूआत में ही 17 जनवरी 2023 को शनि ग्रह कुंभ राशि में आ जाएगा जो तुला का पांचवा घर है। यहां आते ही तुला राशि के जातकों पर चल रही शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी। शनि की ढैय्या समाप्त होते ही इस राशि के लिए स्वर्णिम काल शुरु होगा।

विज्ञापन

इसी प्रकार वर्ष की शुरूआत में ही देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में रहेंगे जो तुला की छठी राशि है। यह तुला राशि के लिए संकट का समय रहेगा। मानसिक रूप से चिंतिंत रहेंगे। 22 अप्रैल को गुरु के सातवें घर में आते ही यह समय भी टल जाएगा। इसके साथ ही समाज में चहुंओर से मान, सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने लगेगी। आय के कई नए सोर्स बन जाएंगे और व्यापार में भी ग्रोथ होगी।

विज्ञापन

तुला राशि के लिए ऐसा रहेगा अगला वर्ष (Tula Rashifal 2023 in Hindi)

आने वाले वर्ष में यदि आपने चुनौतियों से जंग जीत ली तो फिर कभी मुड़कर पीछे नहीं देखेंगे। परन्तु अपनी इस यात्रा के दौरान आपको कई संकटों से जूझना होगा, अपने आप से लड़ना होगा। ग्रहों की गणना कहती है कि आप इन सभी मुश्किलों से आसानी से पार पा लेंगे। इसलिए निश्चिंत रहें और आने वाले वर्ष में आपका भाग्य कैसा रहेगा, जानने के लिए यहां पढ़ें।

विज्ञापन

तुला राशि कॅरियर एवं व्यापार (Tula Rashi 2023 Career & Business)

वर्ष 2023 के दौरान बीच-बीच में कुछ समय को छोड़ दें तो आने वाला समय कॅरियर और पैसे की दृष्टि से उत्तम रहेगा। जनवरी माह में ही नौकरी में बदलाव हो सकता है अथवा मौजूदा जॉब में ही प्रमोशन हो सकता है। पूरे वर्ष उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा लेकिन इसी उतार-चढ़ाव के जरिए आप आगे बढ़ेंगे। यदि कॅरियर की बात करें तो आप अगले एक वर्ष में अपने साथ वालों से बहुत आगे निकल जाएंगे। दिनों-दिन आपकी तरक्की होती चली जाएगी। हालांकि नौकरी करने वालों पर काम का भारी दबाव रह सकता है।

व्यापारियों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। व्यापार का नए क्षेत्रों में विस्तार हो सकता है। नई ब्रांचेज ओपन कर सकते हैं, सरकारी क्षेत्र से कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। सरकारी अधिकारियों या कर्मचारियों के साथ डील करते समय किसी तरह की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़ा न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विदेशी संपर्कों के दम पर आप अपने व्यापार का विदेश में भी विस्तार कर सकते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि संपत्ति, वाहन और धन (Tula Rashifal 2023 Money and Property)

यदि संपत्ति की बात करें तो वर्ष 2023 तुला राशि के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। खास तौर पर मई से जुलाई के बीच आप अपने दम पर अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। इसी तरह इस वर्ष आप कोई लग्जरी चौपहिया वाहन खरीद सकते हैं। हालांकि वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। शनि नया साल आरंभ होते ही काफी खर्चा कराएगा, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां कंट्रोल में आ जाएंगी और पैसा बचने लगेगा। नवंबर-दिसंबर तक आपका बैंक बैलेंस संतोषजनक स्थिति में पहुंच जाएगा। यदि आप पैसा किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं तो मई 2023 तक का इंतजार करें।

विज्ञापन

तुला राशि परिवार एवं प्रेम संबंध (Tula Rashi 2023 Love Life)

नया वर्ष तुला राशि के लिए पारिवारिक तनाव लेकर आ सकता है। Varshik Tula Rashifal 2023 के अनुसार शनि जैसे ही कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, पारिवारिक स्थितियां भी अनुकूल बनने लगेगी। छोटे-मोटे झगड़ों पर ध्यान न दें तो सब बेहतर ही रहेगा। माता-पिता की खराब तबियत के चलते आप तनावग्रस्त रह सकते हैं।

अगले वर्ष शनि और राहु का प्रभाव आपके दाम्पत्य जीवन को प्रभावित करेगा। ससुराल पक्ष से भी वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यथासंभव उलझने से बचें अन्यथा तलाक की नौबत आ सकती है। वैवाहिक दृष्टि से 30 अक्टूबर के बाद समय अच्छा बन रहा है। संतान के लिए भी अगला वर्ष कुछ संकट लेकर आ सकता है लेकिन मेहनत करते रहेंगे तो तरक्की कर लेंगे।

विज्ञापन

तुला राशि एवं पढ़ाई (Tula Rashi 2023 Education)

विद्यार्थियों के लिए आने वाला समय बहुत ही अधिक कठिन रहेगा। पग-पग पर परीक्षाएं देनी होंगी। ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण पढ़ाई में मन कम लगेगा, एकाग्रता भी बार-बार खंडित होगी। यदि पूरा मन एकाग्र कर पढ़ाई कर सकें तो जुलाई के बाद से समय पूरी तरह अनुकूल हो जाएगा। इसके बाद आपके सामने किसी भी तरह का कोई संकट नहीं आएगा।

विज्ञापन

तुला राशि स्वास्थ्य (Tula Rashi 2023 Health)

स्वास्थ्य की दृष्टि से अगला वर्ष कुछ कमजोर ही रहेगा। छठवें भाव का गुरु और आठवें भाव का वक्री मंगल आए दिन नई-नई बीमारियां देता रहेगा। रोग का कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें, अन्यथा गंभीर रुप से बीमार हो सकते हैं। अगस्त के बाद स्थितियां कंट्रोल होने लगेंगी। अक्टूबर के बाद से आप पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

अशुभ ग्रहों का प्रभाव दूर करने के लिए करें ये उपाय (Tula Rashi Ke Upay)

ज्योतिषियों (Varshik Tula Rashifal 2023) के अनुसार अगला वर्ष आपके लिए कई चुनौतियां लेकर आ रहा है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप पहले से ही अपने लिए बचाव तैयार रखें। यहां तुला के जातकों के लिए कुछ उपाय दिए जा रहे हैं। इन उपायों को करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होगा और आप बेहतर कर पाएंगे।

विज्ञापन
  • प्रतिदिन श्री गजेंद्र मोक्ष स्रोत का पाठ करें। इससे आपका कठिन समय बड़ी आसानी से कट जाएगा।
  • शुक्रवार के दिन किसी सुहागन महिला को श्रृंगार की वस्तुएं भेंट करें।
  • शुक्रवार का व्रत रखें एवं शुक्रवार से आरंभ कर प्रतिदिन श्रीसूक्त और लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ