इन उपायों को करते ही मिल जाएगा मनचाहा प्यार

Valentine's day, shivji ke upay, bhagwan shiv, jyotish tips
विज्ञापन

Valentine’s day: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। सभी सिंगल अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश में जुट गए हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें काफी प्रयासों के बाद भी सच्चा पार्टनर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे लोग ज्योतिष के कुछ बहुत ही आसान से उपाय आजमा सकते हैं।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार इस सप्ताह सूर्य कुंभ राशि में शुक्र ग्रह के साथ युति करेगा। सूर्य आत्मा का तथा शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। ऐसे में शुक्र और सूर्य के उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। जानिए इनके बारे में

Advertisment
  • मनचाहा साथी पाने के लिए ज्योतिष में शुक्र की आराधना करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए शुक्रवार से आरंभ कर शुक्र के मंत्र ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का 16 हजार जप करना चाहिए। इस जप के पूरा होते ही आपकी इच्छा पूर्ण होगी।
  • यदि आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो गया है तो सूर्य का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आपको लगातार ग्यारह दिनों तक सूर्य के मंत्र ‘ॐ हीं नमः’ का प्रतिदिन एक हजार जप करना है। इसके साथ ही आपको अपनी जेब में एक लाल रंग का रूमाल भी रखना चाहिए।
  • शुक्रवार के दिन श्वेत वस्त्र पहन कर भगवान शिव का मां पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करें। उन्हें लाल गुलाब चढ़ाए तथा चंदन का इत्र अर्पित करें। अंत में भगवान से एक अच्छा और योग्य जीवनसाथी देने की प्रार्थना करें। इस उपाय से तुरंत ही आपकी इच्छा पूरी होगी।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: शनि प्रदोष पर सर्वार्थसिद्धि योग में आएगी शिवरात्रि, इन उपायों से भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ