Vakri Shani Gochar: 17 जून को शनि होगा वक्री, इन 4 राशियों के लिए आएगा अच्छा वक्त
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Vakri Shani Gochar: ज्योतिष में न्याय के कारक ग्रह शनि को सर्वाधिक क्रूर ग्रह माना गया है। जब भी शनि का गोचर या राशि परिवर्तन होता है तो सभी 12 राशियों पर उसका व्यापक प्रभाव पड़ता है। इस माह भी 17 जून 2023, शनिवार को रात्रि 10.48 बजे शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री हो रहा है। इसका असर सभी राशियों पर समान रुप से होगा हालांकि कुछ राशियों के लिए यह बहुत ही शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए इन राशियों के बारे में
शनि का गोचर मेष राशि के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस में तेजी से ग्रोथ होगी। अगर पहले से कोई कर्जा लिया हुआ है तो वह भी पूरा चुक जाएगा। बिजनेस करने वालों के लिए वक्री शनि व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके लेकर आएगा।
यह भी पढ़ें: Shani ke Upay: इन उपायों से शनि होगा मेहरबान, शनि की महादशा में बनेंगे सारे बिगड़े काम!
इस राशि के लिए वक्री शनि (Vakri Shani Gochar) कई नई जिम्मेदारियां साथ लेकर आ रहा है। जिम्मेदारियों के साथ-साथ ऑफिस में प्रमोशन भी होगा। यदि नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो मनचाही नौकरी भी पा सकेंगे। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा।
इस राशि के लिए शनि का वक्री होना विदेश यात्रा का योग लेकर आ रहा है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटकी हुई बिजनेस डील भी अब पूरी होने का समय आ चुका है। यदि किसी को कर्जा दिया हुआ है तो वह पैसा भी आपको जल्द वापिस मिलने वाला है।
शनि का गोचर मकर राशि के लिए अच्छी आर्थिक स्थिति के संकेत देता है। इस दौरान आप खूब पैसा कमाएंगे और खूब बचाएंगे भी। साथ ही साथ विलासिता और सुख-सुविधा के साधन भी खरीद पाएंगे। आप पैसे की कमी की वजह से जिन सपनों को पूरा नहीं कर पा रहे थे, अब उन्हें भी आसानी से पूरा कर पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: