Mangal Gochar 2022: शुक्र ग्रह के बाद अब वक्री मंगल भी राशि परिवर्तन कर रहा है। मंगल ग्रह 30 अक्टूबर 2022 को सांय 6.55 बजे मिथुन राशि में वक्री हुआ था। वक्री गति से चलते हुए मंगल रविवार (13 नवंबर 2022) को दोपहर 1.32 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेगा और 13 जनवरी 2023 की रात 11.30 बजे तक इसी राशि में वक्री गति से गति करेगा।

विज्ञापन

वक्री मंगल के इस गोचर का क्या होगा फल (Vakri Mangal Gochar 2022)

भारतीय ज्योतिष में मंगल युद्ध का कारक बताया गया है तथा अग्नि तत्व से जुड़ी चीजों को कंट्रोल करता है। मंगल ग्रह इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, रक्त, भूमि आदि चीजों का भी प्रतिनिधित्व करता है। मंगल की अनुकूलता यदि व्यक्ति को रंक से राजा बना सकती है तो प्रतिकूलता उसकी मृत्यु का भी कारण बन सकती है। ऐसे में वक्री मंगल का राशि परिवर्तन करना कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। जानिए आपके लिए क्या लेकर आया है वक्री मंगल का गोचर

विज्ञापन
मेष राशि (Aries)

मंगल ग्रह मेष का स्वामी होने के कारण इस राशि को विशेष रूप से प्रभावित करेगा। वक्री मंगल के चलते इस राशि के जातकों को आने वाले समय में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। पैसे की तंगी और खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें आए दिन दिक्कतें होंगी। विदेश यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है।

विज्ञापन
वृषभ राशि (Tauras)

मंगल की वक्री गति वृषभ राशि वालों के जीवन में अनिश्चितताओं को जन्म देगी। यदि वे कोई नया कार्य आरंभ करने की सोच रहे हैं तो उन्हें विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है। विदेश से जुड़े मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिलहाल के लिए कोई भी नई संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini)

इस राशि के लोगों पर मंगल के गोचर का अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा परन्तु फिर भी उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में क्लेश हो सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन
कर्क राशि (Cancer)

वक्री मंगल के चलते कर्क राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा बशर्ते वे एकाग्रचित्त होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। शुरू में कुछ समस्याएं आ सकती हैं परन्तु बाद में सब सही हो जाएगा।

सिंह राशि (Leo)

वैसे तो सिंह के लिए मंगल का पारगमन अच्छा रहेगा परन्तु वक्री गति होने के कारण सिंह राशि वालों में ईर्ष्या, चिड़चिड़ापन औऱ अनावश्यक गुस्से की अधिकता रहेगी। ऐसे लोगों के लिए यही सलाह है कि वे अपने गुस्से को नियंत्रित करना सीखें और चुपचाप अपना काम करते रहें ताकि शीघ्र सफलता मिले।

विज्ञापन
कन्या राशि (Virgo)

इस राशि के लोगों को आने वाले समय में अपने पिता तथा भाईयों के साथ विवाद में उलझना पड़ सकता है। उनके लिए यही सलाह है कि वे अनावश्यक विवाद में न उलझें वरन दूसरों की बात सुनें और अपने अच्छे वक्त आने का इंतजार करें। उनकी सुख-सुविधाओं में भी कमी आ सकती हैं।

विज्ञापन
तुला राशि (Libra)

इस राशि के जातकों के लिए वक्री मंगल का वृषभ राशि में गोचर सौभाग्य लेकर आ रहा है। वे अपने जीवन में बहुत तरक्की करेंगे, उनका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, आने वाले समय में वे जहां भी जिस भी फील्ड में हैं, वहां पर सर्वोच्च स्तर पर जा पहुंचेंगे। हालांकि इसके लिए उन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
वृश्चिक राशि (Scorpio)

मंगल का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य की दृष्टि से भारी रह सकता है। वैवाहिक जीवन में बाधाएं आएंगी। दॉब और बिजनेस में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक अहंकार करने और विवादों में फंसने से बचेंगे तो मंगल की युति उन्हें रंक से राजा बना देगी।

धनु राशि (Sagittarius)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल छठे भाव में होते हुए भी नौवें, ग्यारहवें तथा बारहवें भाव पर दृष्टि डाल रहा है। इसके कारण धनु राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। तीर्थ यात्रा भी करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं युवाओं के लिए अनुकूल समय आने वाला है।

विज्ञापन
मकर राशि (Capricorn)

इस राशि वाले लोगों को अपने आप की दुनिया से बाहर निकलने की जरूरत है ताकि वे अपने चारों ओर के माहौल को समझ सकें, उसका लाभ ले सकें। वक्री मंगल मकर राशि के लिए हर तरह से अनुकूल रहेगा और उन्हें सफलता की नई ऊंचाईयों तक लेकर जाएगा।

कुंभ राशि (Aquarious)

वक्री मंगल के कारण वैवाहिक संबंधों में खटास आ सकती है। खुद को मानसिक रूप से थका हुआ अनुभव करेंगे हालांकि आपके पास इन दिनों काम भी काफी अधिक रहेगा। यदि आप अपने तनाव को नियंत्रित करना सीख लें तो आने वाला समय आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा।

विज्ञापन
मीन राशि (Pisces)

वक्री मंगल का गोचर मीन राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल मचा देगा। उन्हें कभी एकदम से बहुत सारा आर्थिक लाभ होगा और कभी एकदम से उनके खर्चें बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे। इसी तरह वो पुराने प्रोजेक्ट बीच में ही छोड़कर नए प्रोजेक्ट्स की शुरूआत भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ