Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Vakri Mangal 2022: ज्योतिष की सहायता से भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। वर्तमान में मगंल ग्रह मिथुन राशि में वक्र गति से चल रहा था। हाल ही में 13 नवंबर को मंगल ने उल्टी चाल चलते हुए वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है और इसी स्थिति में 12 मार्च 2023 तक रहेगा।
ज्योतिष के अनुसार मंगल का यह गोचर भविष्य में आने वाली कई आपदाओं का संकेत दे रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार मंगल युद्ध और सेना का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में आने वाले समय में देश और दुनिया में हिंसक आंदोलन, उपद्रव और आगजनी की घटनाएं हो सकती हैं।
जयपुर के ज्योतिषी मोहर सिंह के अनुसार मंगल का गोचर प्राकृतिक आपदाओं, भूकंप तथा अतिवृष्टि के योग बना रहा है। हवाई दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे जा सकते हैं। विभिन्न देशों के बीच चल रहा सीमा विवाद भीषण रूप ले सकता है। अलग-अलग देशों में नागरिक आंदोलन होंगे जो अचानक ही हिंसक हो सकते हैं। इनमें भारी संख्या में जान-माल का नुकसान होने की आशंकाएं बन रही हैं।
यह भी पढ़ें: Prem Vivah ke Upay: प्रेम विवाह करने के लिए आज ही करें यह अचूक उपाय
आज से लगभग 46 वर्ष पूर्व 14 दिसंबर 1975 में भी मंगल वक्र गति से चलते हुए मिथुन से वृषभ राशि में आया था। इसके बाद देश और दुनिया में कई बड़ी दुर्घटनाएं सामने आई। यूरोप में जनवरी 1976 में कैपेला तूफान आया जिसमें 200 किलोमीटर प्रति घंटा से भी अधिक रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही थीं। इस तूफान के चलते यूरोप के कई देशों में दर्जनों लोग मारे गए थे जबकि हजारों बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। इसी तरह दिसंबर 1975 को झारखंड में चासनाला कोयला खदान में दुर्घटना होने से 372 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Hindu Festival 2022: सौभाग्य पाने के लिए 8 दिसंबर तक करें इन देवताओं की पूजा, हर इच्छा होगी पूरी
वक्री मंगल के गोचर के कारण जनता में गुस्सा भड़केगा। कई जगहों पर शांतिपूर्वक तरीके से चल रहे आंदोलन एकदम से हिंसक हो जाएंगे। आगजनी की घटनाएं होंगी। हालांकि सेना से जुड़े मामलों में मंगल का असर शुभ होगा। देश की सेना मजबूत बनेगी और सैन्य क्षेत्र में भी कई नए सुधार किए जाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।