Twins Fate Astrology: अक्सर हर मोहल्ले में एक-दो घर ऐसे होते हैं, जहां जुड़वां बच्चे जरूर होते है. यही बात बहुतेरे स्कूलों में देखने को मिलता है कि किसी न किसी क्लास में जुड़वां मिल ही जाते हैं. यह भी देखा गया है कि ये बच्चे देखने में लगभग एक जैसे, स्वभाव भी लगभग एक समान और पढ़ाई में भी ज्यादा उन्नीस-बीस नहीं होता है. इनके रिजल्ट भी लगभग एक जैसे ही होते है, जैसे किसी 69% आएगा, तो किसी को 70%. ऐसे यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या जुड़वां बच्चों की किस्मत एक जैसी होती है? आइए जानते हैं, इस बारे में ज्योतिष शास्त्र क्या कहता है?
यह भी पढ़ें: Red Kalawa Benefits: लाल कलावा कब पहनना चाहिए, जानिए इसे धारण करने के फायदे
भाग्य में समानता का सिद्धांत
ज्योतिष के अनुसार, यदि जन्म में 3 से 10 मिनट के भीतर जन्मे जुड़वां बच्चों का नसीब एक जैसा हो सकता है, यदि दोनों बच्चे एक ही लिंग के हों. यह कम समय अंतराल में जन्म का समय और स्थान समान होने के कारण होता है.
इसलिए भिन्न-भिन्न होता है भाग्य
लेकिन, जब जुड़वां बच्चों के जन्म में 10 मिनट से अधिक का समय होता हैं, अधिकांश ग्रहों और नक्षत्रों की डिग्री लगभग पूरी तरह बदल जाती हैं. इससे बच्चों का भविष्य बदल जाता है. आपको बता दें, शनि और बृहस्पति यहां अपवाद हैं.
यह भी पढ़ें: Shani Astrology Prediction: 2027 में नीच के होंगे शनि, आ सकती है वैश्विक आर्थिक मंदी, दुनिया में मचेगी उथल-पुथल
नवमांश कुंडली होती है निर्धारक
अक्सर जुड़वां बच्चों की कुंडली में लग्न सहित कई समानताएं होती हैं. इससे लोग अंदाजा लगा लेते हैं कि उन बच्चों का भाग्य एक जैसा होगा. लेकिन वास्तव में ऐसा तब ही होगा, जब नवमांश कुंडली वर्गोत्तम होगी. लेकिन नवमांश कुंडली अलग-अलग होंगे, भाग्य भी अलग ही होंगे.
इससे भी होता है समाधान
यह बिल्कुल सही है कि केवल जन्मकुंडली से जुड़वां बच्चों के भाग्य का आकलन करना थोड़ा मुश्किल है. अक्सर लोग इसके निर्धारण के लिए ‘गर्भ कुंडली या कृष्ण मूर्ति पद्धति’ का उपयोग करते हैं. इससे भी भाग्य का सही-सही आकलन हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Astrology Secrets: क्या अंतरिक्ष में भी होता है राहु-केतु का असर, जानें ज्योतिष शास्त्र के रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines