हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tulsi Ke Upay: घर में है तुलसी का पौधा, तो ध्यान रखें ये बातें, अन्यथा होगा अपशकुन

विज्ञापन

Tulsi Ke Upay: यूं तो बहुत सारे घर में पौधे लगाए जाते हैं मगर एक पौधा ऐसा है जो घर में होना ही चाहिए। यह पौधा है तुलसी का पौधा। इस पौधे का घर में होना शुभ माना जाता है। हालांकि इसे लेकर वास्तु और ज्योतिष में कई प्रकार के नियम बताए गए हैं। यदि इन नियमों की पालना नहीं की जाए तो सौभाग्य भी दुर्भाग्य बन सकता है। जानिए ऐसी ही कुछ बातों के बारे में

यह भी पढ़ें: आज ही करें ये उपाय तो दिन रात बरसेगा पैसा, सुख-समृद्धि में भी कमी नहीं आएगी

आप भी घर में ध्यान रखें ये बातें (Tulsi Ke Upay)

  • नियमित रूप से तुलसी में जल चढ़ाना चाहिए। मगर जल चढ़ाते समय जिस चीज का ध्यान रखना चाहिए वह है वार यानी दिन का ध्यान रखना चाहिए। तुलसी के पौधे में रविवार के दिन जल नहीं चढ़ाया जाता है इसीलिए शनिवार को ही थोड़ा अधिक मात्रा में जल चढ़ाना चाहिए ताकि मिट्टी सूखे नहीं।
  • तुलसी का पौधा उत्तर या उत्तर पूर्वी दिशा में रखा जाना चाहिए। वैसे तो तुलसी का पौधा ब्रह्मस्थान में रखना चाहिए परन्तु आजकल के घर इस तरह के नहीं बने हुए होते कि घर के ब्रह्मस्थान में तुलसी का पौधा लगाया जा सके। इसलिए वास्तु के अनुसार आप उत्तर या पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं।
  • तुलसी का पौधा घर की नेगेटिविटी को सोख लेता है। यदि घर में बार-बार तुलसी का पौधा लगाया जाता है और वह बार-बार सूख जाता है तो यह दर्शाता है कि घर में हद से ज्यादा नेगेटिविटी है जिसके कारण तुलसी का पौधा सूख रहा है।

यह भी पढ़ेंः शुक्रवार को ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा

विज्ञापन
  • कभी भी मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा नहीं रखा जाना चाहिए। ऐसा करना उस घर के वास्तु दोष का कारण बनता है। इसकी वजह से घर की लक्ष्मी भी रूठ जाती है।
  • तुलसी के पौधे के पास कभी भी जूते चप्पल नहीं रखे जाते ना ही किसी भी तरह का साफ-सफाई का सामान या झाड़ू पौंछा रखना चाहिए। यह भी वास्तु दोष का कारण बनता है।
  • अगर घर में तुलसी का पौधा है और उसके साथ बेलपत्र का पौधा है तो उसे फौरन हटा देना चाहिए। कभी भी बेलपत्र का पौधा और तुलसी का पौधा एक साथ नहीं रखा जाता है।
  • तुलसी के पौधे में यदि शालिग्राम रखा जाए तो इससे भी ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। क्योंकि शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है और तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है।
  • तुलसी का पौधा जब भी लगाएं तो ध्यान रखें कि आप रामा तुलसी या श्यामा तुलसी ही घर में लगाएं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola