इन 3 राशियों की करियर, नौकरी और लव लाइफ पर संकट, त्रिग्रही योग का होगा नेगेटिव असर

Trigrahi Yoga: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर विभिन्न राशियों में गोचर करते हैं, जिससे कई ग्रहों में युति भी होती हैं। 5 जुलाई, 2024 से कर्क राशि में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिसका नेगेटिव असर 3 राशियों पर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, इन 3 राशियों की जातकों के जीवन पर क्या असर होंगे?

trigrahi-yoga-nagative-impact

Trigrahi Yoga: ग्रहों के गोचर से कभी-कभी ऐसे योग बन जाते हैं, जो जीवन को काफी प्रभावित करते हैं। 5 जुलाई, 2024 को कर्क राशि में शुक्र, बुध और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, त्रिग्रही योग ग्रहों की एक बेहद असरकारी युति है, इसका असर दूरगामी और स्थायी साबित होता है। इसका प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही हो सकता है। 5 जुलाई से बने त्रिग्रही योग का नेगेटिव असर 3 राशियों पर पड़ने की संभावना बन रही है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

त्रिग्रही योग का राशियों पर नेगेटिव असर

वृश्चिक राशि:

कर्क राशि में बने त्रिग्रही योग से वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर नकारात्मक असर होने की आशंका है। आप पर किस्मत की मेहरबानी कम रहेगी। आपके मन का सोचा हुआ काम अधूरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर रिश्वत लेने और गलत तरीके से धन कमाने का आरोप लग सकता है। व्यवसायियों को बिजनेस में धन हानि और भौतिक नुकसान हो सकता है। दुकान या प्रतिष्ठान में आग लग सकती है। करियर के क्षेत्र में स्टूडेंट्स को विशेष सतर्क रहने की जरुरत है। धन का प्रवाह रुकने से रोजमर्रा के खर्चों पर संकट बढ़ेगा। परिवार में असंतुष्टि बढ़ सकती है। मैरिड कपल के लिए समय मुश्किल भरा होगा। लव लाइफ में पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के लिए कर्क राशि में बने त्रिग्रही योग एक हद नकारात्मक साबित हो सकते हैं। मानसिक अशांति बढ़ेगी, जिसका हर काम पर पड़ने की संभावना है। कारोबारी यात्राओं को अभी टालें, क्योंकि ये अलाभकारी हो सकते हैं। व्यापार में प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने से लाभ के मार्जिन में भारी गिरावट आने के योग हैं। आपका तबादल हो सकता है, वहीं नौकरी में अधिकारियों से पटरी नहीं बैठेगी। स्टूडेंट्स जातकों का सीनियर और टीचर से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में लाइफ पार्टनर को समय नहीं पाएंगे। न्यू रिलेशनशिप में खुद पर काबू में रखें, नहीं तो ट्रस्ट टूट सकता है।

मकर राशि:

मकर राशि के जातकों के जीवन में त्रिग्रही योग के असर से नकारात्मक संयोग बन रहे हैं। इस योग का विशेष असर आर्थिक गतिविधियों पर पड़ेगा। कोई बड़ी व्यापारिक डील टूट सकती है। धन लाभ वाले कार्यों में बाधाएं आएंगी। नौकरी के नए अवसरों का अभाव होने से बेरोजगार परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों की आय में कमी आएगी। स्टूडेंट्स जातकों की पढ़ाई आर्थिक कारणों से रुक सकती है। वाहन संभल कर चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में पार्टनर से खटपट बढ़ेगा, पार्टनर से मतभेद बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां बढ़ने के योग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ