Tortoise Ring Benefits: कछुए को भगवान विष्णु के कच्छप अवतार का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में कछुए की अंगूठी धारण करना शुभ माना जाता है. कई लोग घर में कछुए की मूर्ति और तस्वीर भी रखते हैं. कछुए की अंगूठी पहनना भी कई लोगों के लिए लाभकारी होता है लेकिन इसे धारण करने से पहले जरूरी नियमों के बारे में जान लेना चाहिए. वास्तु शास्त्र में कछुए की प्रतिमा घर में रखने के फायदों के बारे में बताया गया है. चलिए इसके फायदों और नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
कछुए की अंगूठी पहनने के फायदे (Tortoise Ring Benefits)
कछुए की अंगूठी को धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा से बचाव किया जा सकता है. इसे घारण करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. कछुए का संबंध माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु से होता है. ऐसे में इसे धारण करने से धनलाभ के योग बनते हैं. ऐसा माना जाता है कि, कछुए की अंगूठी धारण करने से गरीब व्यक्ति अमीर बन सकता है. इस अंगूठी को पहनना धन को आकर्षित करता है. यह करियर में तरक्की की राह को आसान बनाता है.
ये भी पढ़ें – Kedarnath Yatra 2026: खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार, श्रद्धालुओं में उत्साह
कछुए की अंगूठी पहनने के नियम (Tortoise Ring Rules)
कछुए की अंगूठी को हमेशा चांदी की धारण करनी चाहिए. चांदी की कछुए की अंगूठी अधिक शुभ मानी जाती है. इस अंगूठी को आप सीधे हाथ की तर्जनी यानी अंगूठे के ठीक बराबर वाली उंगली में पहन सकते हैं. मध्यमा यानी बीच की उंगली में आप कछुए की अंगूठी धारण कर सकते हैं. आपको इस अंगूठी को गुरुवार या शुक्रवार के दिन धारण करना चाहिए. इसे धारण करने से पहले दूध या गंगाजल से शुद्ध कर लें. अंगूछी धारण करने से पहले इसे मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष चरणों में रखकर श्री सूक्त का पाठ करें.
ये भी पढ़ें – Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई, कब है अपरा एकादशी? जानिए सटीक तारीख, पूजा विधि और महत्व
किन्हें नहीं पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी?
सभी लोगों के लिए कछुए की अंगूठी शुभ नहीं होती है. कई लोगों को इसे पहनने से बचना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार, मेष, कन्या, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को इस अंगूठी को पहनने से बचना चाहिए. भूलकर भी इसे ऐसे ही धारण नहीं करना चाहिए. कछुए की अंगूठी पहनने से पहले ज्योतिषीय सलाह जरूर लेनी चाहिए. वरना आपको लाभ की बजाय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
19 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines