Aaj Ka Panchang: पंचांग वह कुंजी है, जिससे दिन के शुभ और अशुभ काल ही नहीं सूर्योदय और सूर्यास्त व चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय जाना जा सकता है। अगर 20 जुलाई 2025 की बात करें तो आज दशमी तिथि दोपहर 12 बजकर 12 तक रहेगी। इसके बाद सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी लग जाएगी, जिसे कामिका एकदाशी के नाम से जाना जाता है।
ऐसे ही 10 बजकर 53 तक तो कृत्तिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। योग गण्ड शाम 9 बजकर 48 तक रहेगा। इसके बाद वृद्धि योग लग जाएगा। ऐसे ही विष्टि करण दोपहर 12 बजकर 12 तक रहेगा। इसके बाद बब करण लग जाएगा, जो 10 बजकर 56 तक रहने वाला है। इसके बाद बालव करण लग जाएगा।
कब होगा सूर्योदय और चंद्रोदय?
आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 36 पर होगा। सूर्यास्त 7 बजकर 19 मिनट पर होगा। चंद्रोदय की बात करें तो 21 जुलाई की सुबह 1 बजकर 35 पर यह होगा। चंद्रास्त आज दोपहर 3 बजकर 11 पर हो जाएगा। चंद्रमा सुबह 6 बजकर 12 के बाद मेष राशि से वृषभ में चले जाएंगे और सूर्य कर्क में ही मौजूद रहेंगे।
चंद्रमास, संवत और संवत्सर
विक्रम संवत 20282 कालयुक्त और शक संवत 1947 विश्वावसु है। गुजराती सम्वत 2081 नल और प्रविष्टे/गते 5 रहेगा। चंद्रमास श्रावण पूर्णिमांत और आषाढ़ अमांत होगा।
आज का शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:14 से सुबह 04:55
प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:34 से सुबह 05:36
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 से दोपहर 12:55
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:45 से दोपहर 03:39
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:18 से शाम 07:38
सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:19 से रात 08:21
अमृत काल: रात 08:39 से रात 10:08
निशिता मुहूर्त: रात 12:07 (21 जुलाई) से रात 12:48 (21 जुलाई)
आज का अशुभ काल
राहुकाल: शाम 05:36 से शाम 07:19
यमगण्ड: दोपहर 12:27 से दोपहर 02:10
गुलिक काल: दोपहर 03:53 से शाम 05:36
विडाल योग: सुबह 05:36 से रात 10:53
वर्ज्य: सुबह 11:45 से दोपहर 01:14
दुर्मुहूर्त: शाम 05:29 से शाम 06:24
बाण: रज – रात 10:15 से पूरी रात तक
भद्रा: सुबह 05:36 से दोपहर 12:12
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।