---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

3 राशियों को सौभाग्य-समृद्धि का वरदान, जुलाई में इन पर रहेगी भगवान विष्णु की खास कृपा

Zodiac Signs: लगभग पूरे जुलाई महीने में आषाढ़ माह है। यह माह भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इस महीने में कुछ खास राशियों पर उनकी विशेष कृपा रहती है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-से हैं और इन पर क्या सकारात्मक असर होने की संभावना है?

---खबर नीचे जारी है---

Zodiac Signs: जैसे सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है, वैसे ही आषाढ़ का महीना भगवान विष्णु की आराधना का मास है। जुलाई 2024 में यह माह 21 तारीख तक है। इस महीने में भगवान विष्णु की विशेष कृपा कुछ खास राशियों पर रहती है। इन राशियों की जातकों के जीवन की परेशानियां इनसे दूर रहेंगी। जीवन में सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या शुभ होने वाला है?

वृषभ राशि

आप धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिनिधि ग्रह शुक्र की राशि है। जगतपालक भगवान विष्णु की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन की आमद तेज होगी। आप नए कार्य या व्यवसाय में सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय वरदान की तरह होगा। अधिकारियों की कृपा से आय में उल्लेखनीय इजाफा होने के योग हैं। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थयात्रा जा सकते हैं। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

आप चंद्रमा की राशि हैं, आप पर भगवान विष्णु की कृपा रहती है। इस महीने आपको खूब धन-लाभ होने के योग हैं। हर तरह के आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे। घर और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार और ने व्यवसायिक कार्यों में जबरदस्त मुनाफा हो सकते हैं। ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना होगी, कलीग पूरा सहयोग करेंगे। मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको हर काम में फैमिली मेंबर्स का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का साथ बना रहेगा।

सिंह राशि

आप सूर्य की राशि हैं, इसलिए आप पर भगवान विष्णु का विशेष अनुग्रह रहता है। आपकी धन-संबंधी हर समस्या दूर हो जाएगी। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। थोड़े श्रम से भी अधिक धन कमाने से नए रास्ते बनेंगे। छात्रों पर गुरुजनों की कृपा बनी रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कृषि, सेना और पुलिस क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। अविवाहितों के शादी होने के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: किसी ने टोटका किया या कोई भूत बाधा हो… धीरेंद्र शास्त्री से जानिए छुटकारा पाने के आसान उपाय

ये भी पढ़ें: चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा खोया हुआ प्यार, इस असरदार उपाय से लौट आएंगी खुशियां

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jun 28, 2024 08:50 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola