Sunil Sharma
Read More
Zodiac Sign and Business: पैसा कमाना एक कला के साथ-साथ एक विज्ञान भी है। इसमें मेहनत के साथ-साथ भाग्य भी काम करता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी राशि क्या है। जहां एक ओर कठिन परिश्रम, लगन और ज्ञान एक सफल वित्तीय जीवन को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण चीजें हैं, वहीं नियति एक विशिष्ट दिशा में कर्म को फलीभूत करने के लिए आवश्यक अवसर और परिस्थितियां प्रदान करके एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
ज्योतिष में राशियों को चार कैटेगरीज में बांटा गया है, जिन्हें मुखर, व्यावहारिक, दूरदर्शी और सहज नाम दिया गया है। इन सभी समूहों में मौजूद राशियों को उनके गुणधर्म के आधार पर अलग-अलग विशेषताओं वाला बताया गया है। जानिए कि किस समूह या राशि के लोग व्यापार में सर्वाधिक सफल होते हैं।
यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं करते हनुमानचालीसा के पाठ में ये गलती, वर्ना हो जाएंगे बर्बाद
इस ग्रुप (zodiac sign) में मेष, सिंह तथा धनु राशि आती हैं। ये सभी उग्र राशियां मानी जाती हैं और त्वरित निर्णय लेने में माहिर होते हैं। वे जन्मजात लीडर होते हैं और जहां भी होते हैं, वहीं नई पहल करते हैं। वे कभी बहुत गर्म और कभी बहुत ठंडे स्वभाव के होते हैं, इसलिए उनके साथ काम करना मुश्किल हो सकता है। यदि बड़े व्यापारियों को देखें तो इस श्रेणी में लैरी पेज (गूगल फाउंडर) और मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज) जैसे लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: आज ही करें वटवृक्ष का यह उपाय, हनुमानजी पूरी करेंगे हर इच्छा
इस समूह में वृष, कन्या और मकर राशियां आती हैं। वे सतर्क और यथार्थवादी होते हैं। वे बिना सही योजना, विचार और दीर्घकालिक रणनीति के एक इंच भी नहीं चलते। वे अपनी लाइफ में स्टेबिलिटी और बराबरी की इच्छा रखते हैं। जब उनकी मेहनत का फल प्राप्त करने की बात आती है तो वे धैर्यवान होते हैं लेकिन पीछे नहीं रहते। जेफ बेजोस (अमेजन), मार्क जुकरबर्ग (फेसबुक), वॉरेन बफेट (बर्कशायर हैथवे) और जैक मा (अलीबाबा ग्रुप) को इसी ग्रुप में शामिल माना जाता है।
इस ग्रुप में मिथुन, तुला और कुम्भ राशि शामिल हैं। वे स्मार्ट निवेशक होते हैं और किसी सौदे को करने के पहले उससे जुड़े सभी पहलुओं का सही से ध्यान रखते हैं। चूंकि उनके पास बेहतर कम्यूनिकेशन स्किल्स और वाकपटुता का अनूठा उपहार होता है, इसलिए वे मीडिया और संचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट उद्यमी बनते हैं। डेविड थॉमसन (थॉमसन रॉयटर्स), माइकल ब्लूमबर्ग (ब्लूमबर्ग) और पॉल एलन (माइक्रोसॉफ्ट सह-संस्थापक) को इस राशि समूह का व्यापारी माना जाता है।
यह भी पढ़ें: किसी भी रविवार को करें ये उपाय, राजा के समान जीवन जिएंगे
इस ग्रुप में कर्क, वृश्चिक और मीन राशियां आती हैं। इन राशियों के लोग पैसा निवेश करते समय अपने अंतर्ज्ञान और मस्तिष्क का सही से उपयोग करते हैं। उनके पास भविष्य को देखने की अद्भुत क्षमता होती है, इसलिए वे आउट-ऑफ़-द-बॉक्स फ्यूचरिस्टिक तकनीकों में अपनी पहचान बनाते हैं। एलोन मस्क (स्पेस एक्स), सर रिचर्ड ब्रैनसन (वर्जिन ग्रुप), बिल गेट्स (माइक्रोसॉफ्ट सह-संस्थापक) और स्टीव जॉब्स (एप्पल) को इसी ग्रुप में शामिल माना गया है।
यह भी पढ़ें: आज कर लेंगे ये उपाय तो पलक झपकते दूर होगी हर मुश्किल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।