Swapna Shastra: नींद में सपना आना एक आम बात है। कुछ सपने अच्छे होते हैं और हमें अच्छा अनुभव कराते हैं जबकि कुछ सपने डरा देते हैं। कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो हमें आने वाले भविष्य की एक झलक दिखाते हैं। कई बार हम इन्हें समझ नहीं पाते और भविष्य में होने वाली घटनाओं के लिए तैयार नहीं हो पाते हैं। सपनों को लेकर वैज्ञानिक, आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषी अलग-अलग बात बताते हैं।
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार सपने हमारे दिमाग के अवचेतन हिस्से से कंट्रोल होते हैं। दिन भर जो बातें हमारे दिमाग में बैठ जाती हैं और हम भूल जाते हैं, वहीं रात को हमें दिखाई देती हैं। कई बार ये हमारी दबी हुई इच्छाएं हो सकती हैं, कई बार ये कोई भूली-बिसरी याद हो सकती हैं। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता, कई बार ये भविष्य में घटने वाली घटना का संकेत भी हो सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में
यह भी पढ़ेंः केवल एक गिलास पानी बदल देगा आपकी किस्मत, ऐसे करें उपाय
सपने में मौत देखने के होते हैं ये अर्थ (Swapna Shastra and death in dream meaning)
सपने में खुद को मरा हुआ देखना
कई बार हम सपनों में खुद को मरा हुआ देखते हैं। यदि आपने भी ऐसा सपना देखा है तो यह प्रसन्नता की बात है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सपना बताता है कि बहुत जल्दी आपके जीवन में चली आ रही समस्या खत्म होने वाली है। आपका भाग्य खुलने वाला है।
ऐसा व्यक्ति जो पहले ही मर चुका है, उसे सपने में देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार मृत लोगों को सपने में देखना भी एक शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने का समय आ चुका है। बहुत जल्दी आप अपने लक्ष्य में कामयाबी प्राप्त कर लेंगे।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज शाम करें ये एक उपाय, रातोंरात बदल जाएगा भाग्य
अपने किसी प्रिय व्यक्ति की अर्थी देखना
यह सपना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपना कब देखा है। यदि सपना सुबह ब्रह्म मुहूर्त में देखा है तो यह बुरा शकुन है। जिस भी व्यक्ति की मृत्यु होते देखी है, उस व्यक्ति को बहुत जल्दी मृत्यु तुल्य कष्ट का सामना करना पड़ेगा। यदि सपना आधी रात को आया है तो यह एक सामान्य सपना है। इसलिए इसे नजरअंदाज करें।
सपने में किसी मृत परिजन को देखना
ज्योतिष के अनुसार यह सपना अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार मृत परिजन स्वप्न में तभी दिखाई देते हैं, जब हम कष्ट में होते हैं। माना जाता है कि मृत परिजनों की आत्मा अपने परिवार को लेकर चिंतित रहती है। जब ज्यादा पीड़ा आने वाली होती है, तब वो सपनों के माध्यम से हमें चेतावनी देते हैं। इसलिए भविष्य में यदि आप अपने किसी मृत परिजन को देखें तो तुरंत सावधान हो जाएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines