Surya Shukra Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह का राजा सूर्य देव और दैत्य गुरु शुक्र को कहा जाता है। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है वह व्यक्ति राजा जैसा सुख प्राप्त करता है। वहीं शुक्र देव को भी धन-वैभव, ऐश्वर्य और सुख के कारक ग्रह माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है वह अपने जीवन में सारे भौतिक सुख प्राप्त कर लेते हैं। यदि ग्रहों के राजा सूर्य और धन, वैभव और सुख के कारक ग्रह का आपस में मिलन होता है तो गजब का शुभ प्रभाव देखने को मिलता है।
सूर्य का गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य इस समय मेष राशि में विराजमान हैं, लेकिन कुछ दिन बाद यानी 14 मई 2024 दिन मंगलवार को सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में प्रवेश करते ही सूर्य देव का प्रभाव बढ़ जाएगा।
शुक्र का गोचर
धन, वैभव और भौतिक सुख के कारक ग्रह शुक्र देव भी इस समय मेष राशि में विराजमान हैं, लेकिन मई के मध्य में शुक्र देव भी वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यानी शुक्र देव का राशि परिवर्तन 19 मई को होने वाली है। वृषभ राशि में पहले से सूर्य देव मौजूद रहेंगे। अब 19 मई को वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र की युति हो जाएगी। इसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक पड़ेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
शुक्र और सूर्य की युति से मालामाल होंगी ये राशियां