Grah Gochar 2024: ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह का खास महत्व है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। प्रत्येक ग्रह का गोचर अलग-अलग समय पर होता है। इसलिए आए दिन लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ज्योतिष में सूर्य, शुक्र और शनि का खास महत्व है, जो साल 2025 शुरू होने से पहले गोचर करने वाले हैं। हालांकि इन तीनों ग्रहों का गोचर अलग-अलग समय पर होगा, जिसका शुभ प्रभाव विशेषतौर पर तीन राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है।
चलिए जानते हैं साल 2024 के आखिरी हफ्ते में सूर्य, शुक्र और शनि का किस दिन राशि और नक्षत्र परिवर्तन होगा। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिनकी किस्मत इन तीनों ग्रहों की कृपा से जल्द चमकने वाली है।
ग्रह गोचर 2024
- शनि देव 27 दिसंबर 2024, दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 42 पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- शुक्र देव 28 दिसंबर 2024, दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
- सूर्य देव 29 दिसंबर 2024, दिन रविवार को सुबह 12 बजकर 34 मिनट पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
ग्रहों की कृपा चमकेगा 3 राशियों का भाग्य!
वृषभ राशि
सूर्य, शुक्र और शनि देव की विशेष कृपा से वृषभ राशि के लोगों को विशेष लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से युवा वर्ग यदि कठिन समय का सामना कर रहे हैं, तो जल्द उन्हें अपनी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक होंगे, जल्द किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते के लिए उनके पिता जी मान जाएंगे। उम्मीद है कि साल 2025 में आपकी अपने प्रेम से शादी हो सकती है। कारोबारियों के इनकम के सोर्स में अच्छा-खासा इजाफा होगा। 30 से अधिक आयु के लोगों का स्वास्थ्य साल 2024 के अंत तक सही रहेगा।
ये भी पढ़ें- Mars Transit: 2025 में 3 राशियों पर मंगल रहेंगे भारी! 7 बार गोचर करेंगे ग्रहों के सेनापति
कर्क राशि
उच्चाधिकारियों से रिश्ते मजबूत होंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव जॉब पर भी पड़ेगा। यदि आपने हाल ही में किसी परीक्षा के एग्जाम दिए हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। विवाहित जाड़ों को नए साल से पहले संतान सुख मिल सकता है। संतान संबंधी चिंता से माता-पिता जी को मुक्ति मिलेगी। बच्चों की शादी की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। कारोबारियों और दुनाकदारों के इनकम के सोर्स में इजाफा होगा। अच्छा-खासा लाभ होने के कारण आप अपने नाम पर नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि
हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, नए साल में उन्हें संतान सुख प्राप्त हो सकता है। अविवाहित जातकों की शादी भी उनके प्यार से तय हो सकती है। बदलते मौसम में उम्रदराज जातको का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कारोबारियों के मुनाफे में इजाफा होगा। दुकानदारों का दोस्तों के साथ विदेश घूमने जाने का प्लान बन सकता है। संपत्ति या वाहन खरीदने का फैसला इस समय बिजनेसमैन के लिए सही रहेगा। कोर्ट में चल रहे केस से वृश्चिक राशि के जातकों को मुक्ति मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 2025 में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, कार या प्रॉपर्टी का सपना होगा सच!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines