---विज्ञापन---

ज्योतिष

Mars Transit: 2025 में 3 राशियों पर मंगल रहेंगे भारी! 7 बार गोचर करेंगे ग्रहों के सेनापति

Mangal Gochar: ग्रहों के सेनापति मंगल साल 2025 में एक या दो नहीं बल्कि 7 बार राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल के प्रत्येक गोचर का गहरा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में किन तीन राशियों को मंगल से सावधान रहने की जरूरत है।

Mars Transit 2025: ज्योतिष में मंगल का खास महत्व है। इसी वजह से उन्हें ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल एक शुभ ग्रह है, जिसे ऊर्जा, भूमि, साहस, पराक्रम, शक्ति, शौर्य, सेना और युद्ध आदि का दाता माना गया है। मंगल हर 45 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस हिसाब से साल 2025 में मंगल 7 बार गोचर करेंगे।

चलिए जानते हैं 2025 में किस दिन और किस समय मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिनके लिए मंगल गोचर अशुभ रहने वाला है।

---विज्ञापन---

मंगल राशि परिवर्तन 2025

  • 21 जनवरी 2025 को सुबह 09:37 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
  • 3 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 01:56 मिनट पर मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे।
  • 7 जून 2025 को प्रात: काल 02:28 मिनट पर मंगल सिंह राशि में गोचर करेंगे।
  • 28 जुलाई 2025 को रात 08:11 मिनट पर मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे।
  • 13 सितंबर 2025 को देर रात 09:34 मिनट पर मंगल तुला राशि में गोचर करेंगे।
  • 27 अक्टूबर 2025 को दोपहर 03:53 मिनट पर मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।
  • 7 दिसंबर 2025 को रात 08:27 मिनट पर मंगल धनु राशि में गोचर करेंगे।

इन 3 राशियों की टेंशन बढ़ाएंगे मंगल!

मेष राशि

साल 2025 में मेष राशि के लोगों को अपनी सेहत और खानपान का खास ध्यान रखना होगा। नहीं तो उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उन्हें धन हानि होने की संभावना है। कर्ज लेना और देना दोनों इस समय दुकानदारों के लिए सही नहीं रहेगा। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उनकी घरवालों और जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। सर्दियों में उम्रदराज जातकों को पेट से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है। कारोबार में मन मुताबिक मुनाफा नहीं होगा, जिससे मनोबल डगमगा सकता है।

ये भी पढ़ें- Video: शनि की ढैय्या से इस राशि के लोगों का बढ़ेगा तनाव, होगी धन हानि!

---विज्ञापन---

धनु राशि

साल 2024 में जिन लोगों ने अपने किसी दोस्त से कर्ज लिया है, वो 2025 में समय पर पैसे नहीं चुका पाएंगे। मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण छात्रों के पराक्रम और आत्मविश्वास में कमी आएगी। युवाओं की किसी पुराने दोस्त से लड़ाई हो सकती है, जिसके चलते वो कोर्ट के चक्कर में भी फंस सकते हैं। हाल ही में जिन लोगों को गंभीर चोट लगी है, एक बार फिर उनकी तबीयत खराब हो सकती है। नौकरी बदलने का फैसला साल 2025 में सही नहीं रहेगा।

कुंभ राशि

साल 2025 कुंभ राशि के लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अविवाहित लोगों का रिश्ता इस साल भी पक्का नहीं होगा। नौकरीपेशा जातकों का ऑफिस में बॉस से झगड़ा हो सकता है, जिसके बाद वो आपको जॉब से भी निकाल सकते हैं। संगीत से जुड़े क्षेत्रों में काम रहे जातकों को धन हानि होने की संभावना है। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण परीक्षा में उन्हें अच्छे नंबर प्राप्त नहीं होंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 2025 में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, कार या प्रॉपर्टी का सपना होगा सच!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 24, 2024 08:20 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola