---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2024: 16 नवंबर तक इन 3 राशियों पर बरसेगा धन! सूर्य और शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन

Grah Gochar: साल 2024 में 7 नवंबर को शुक्र और 16 नवंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा, जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए इन दोनों ग्रहों का गोचर करना लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

---विज्ञापन---

Grah Gochar: साल 2024 खत्म होने से पहले कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसका सीधा असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। खासतौर पर नवंबर माह में तीन से ज्यादा प्रभावशाली ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, 7 नवंबर 2024 को दैत्यों के गुरु शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे। सुख-समृद्धि और धन-वैभव के दाता शुक्र के बाद नवग्रहों के राजा सूर्य का भी राशि परिवर्तन होगा। 16 नवंबर 2024 को सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर सूर्य तुला राशि में से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं सूर्य और शुक्र के इस गोचर से किन-किन राशियों के जातकों को 16 नवंबर 2024 तक लाभ होने की संभावना है।

मेष राशि

सूर्य और शुक्र के राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव मेष राशि के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी, परीक्षा में उन्हें अच्छे अंक हासिल हो सकते हैं। कारोबारियों की यदि कोई डील लंबे समय से अटकी हुई है, तो वो जल्द पूरी हो सकती है। इसके अलावा व्यापार में अच्छा-खासा धन लाभ होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को वेतन वृद्धि का शुभ समाचार जल्द बॉस द्वारा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: मंगल की राशि में चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की होगी मौज, पैसों से भरेगी तिजोरी!

कन्या राशि

मेष राशि के जातकों के अलावा कन्या राशि के लोगों के लिए भी सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन का शुभ समाचार 16 नवंबर 2024 से पहले मिल सकता है। व्यापारियों की मेहनत रंग लाएगी, जल्द ही उनके काम को समाज में नई पहचान मिलेगी। इसके अलावा मुनाफे में भी वृद्धि होने की संभावना है। जिन लोगों के पैसे कहीं अटके हुए हैं, दो से तीन दिन के अंदर वो उन्हें मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

नए व्यापारिक संबंधों से कुंभ राशि जातकों को लाभ होगा। व्यापार का विस्तार होने के साथ-साथ धन लाभ होने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को विदेश टूर करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा धन-संपत्ति में अचानक वृद्धि भी हो सकती है। युवा जातकों का करियर रफ्तार पकड़ेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। स्टूडेंट जातकों को परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल होंगे, जिसके बाद पिता से मनचाहा गिफ्ट भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन भी 16 नवंबर 2024 तक सुखमय रहेगा।

ये भी पढ़ें- Chandra Mangal Yuti 2024: 23 अक्टूबर से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! चंद्र-मंगल की युति करेगी परेशान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 19, 2024 08:31 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola