---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Mangal Yuti 2024: 23 अक्टूबर से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! चंद्र-मंगल की युति करेगी परेशान

Chandra Mangal Yuti: साल 2024 में 20 अक्टूबर को ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे। मंगल गोचर के दो दिन बाद चंद्र देव भी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वैसे तो चंद्र-मंगल की युति का मिलाजुला असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए ये युति अशुभ रहेगी। चलिए जानते हैं वो अनलकी राशियां कौन-कौन सी हैं।

---विज्ञापन---

Chandra Mangal Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक ग्रह का खास महत्व है। खासकर मंगल और चंद्र को बड़ा प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। जब-जब मंगल और चंद्र देव की युति होती है, तो उसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। जहां कुछ राशियों के जातकों के लिए इन दोनों ग्रहों का मिलन शुभ रहता है, तो कुछ लोगों के लिए ये कष्टकारी भी साबित होता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 03 बजकर 16 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन करने के दो दिन बाद 23 अक्टूबर 2024 को चंद्र देव भी दोपहर में 12 बजकर 31 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। जहां पर वह 25 अक्टूबर 2024 को देर रात 10 बजकर 15 मिनट तक मौजूद रहेंगे। हालांकि इन दो दिनों के दौरान चंद्र और मंगल की युति के कारण कुछ राशियों के जातकों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं उन्हीं तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए चंद्र और मंगल का मिलन शुभ नहीं रहेगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

चंद्र और मंगल की युति का अशुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण शादीशुदा जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का व्यवहार चिड़चिड़ा और गुस्सैल रहेगा, जिसके कारण माता-पिता से लड़ाई भी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की इनकम में अचानक गिरावट आने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी।

ये भी पढ़ें- Dhanteras पर गलती से भी न खरीदें ये 5 चीजें; मां लक्ष्मी होंगी नाराज, जेब रहेगी खाली!

---विज्ञापन---

मकर राशि

वृषभ राशि के अलावा मकर राशि के जातकों के लिए भी चंद्र और मंगल की युति शुभ नहीं रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के खर्चों में अचानक वृद्धि होने से घर का बजट बिगड़ सकता है। इसके अलावा वर्क प्लेस पर दोस्तों से झगड़े भी हो सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान होने के कारण व्यापारियों को आने वाले कुछ दिनों तक तनाव रहेगा। शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में भी परेशानियां बनी रहेंगी।

मीन राशि

चंद्र और मंगल की युति मीन राशि के जातकों के लिए भी अशुभ रहेगी। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट नौकरीपेशा जातकों की ही कुछ गलतियों के कारण रुक सकता है। बिजनेसमैन के काम में उनके विरोधी परेशानी उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। मीन राशि के जातकों के घर में आने वाले कुछ दिनों तक कलह की स्थिति बनी रहेगी। बड़े भाई से भी झगड़ा हो सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका भी साथी से झगड़ा हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: मंगल की राशि में चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों की होगी मौज, पैसों से भरेगी तिजोरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2024 01:51 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola