14 जनवरी को सूर्य करेंगे अपनी प्रिय राशि में प्रवेश, मेष समेत 12 राशियों का होगा भाग्योदय

Surya Rashi Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 जनवरी 2024 को सूर्य अपने प्रिय राशि मकर में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशि के जातकों का भाग्य बदल जाएगा। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Surya Rashi Parivartan

Surya Rashi Parivartan

Surya Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रह सभी ग्रहों के राजा माने गए हैं। माना जाता है कि सूर्य देव प्रत्येक मास में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव का सभी ग्रहों में विशेष स्थान प्राप्त है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी 2024 को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर सूर्य देव की उच्च राशि है। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। आइए विस्तार से सभी राशियों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही जातक को किसी पर बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचना होगा। इस दिन से जातक का खर्च बढ़ सकता है। जीवन में थोड़ी बहुत कठिनाइयां आ सकती हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। जातक का मन शांत रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको बड़े अफसरों का सहयोग मिलेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से मिथुन राशि के जातकों के मन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। साथ ही शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। किसी नेता-मंत्री से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित नहीं होगा। जातक का मन परेशान रहेगा। साथ ही आत्मविश्वास में कमी आएगी। जातक को क्रोध से बचना होगा। ,साथ ही परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करना होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक का मन खुशहाल रहेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में बड़े अफसरों का सहयोग मिलेगा। जातक के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। साथ ही इन दिनों अधिक परिश्रम करना होगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन ठीक-ठाक रहेगा। जातक का मन अशांत रह सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। साथ ही पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं जिससे आप परेशान होंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके आय में कमी आएगी। खर्चे अधिक बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के मन में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। साथ ही मन में उत्साह बना रहेगा। लेकिन जातक को कोई भी कार्य करने से पहले धैर्यशीलता बनाए रखना होगा। खर्च बढ़ सकते हैं। कंट्रोल रखें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का मन खुशहाल रहेगा। साथ ही जातक को मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना होगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं उनके कारोबार में वृद्धि होगा। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे।

मकर राशि

सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश से जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। जातक को अपने मन की भावनाओं को वश में रखने की कोशिश करना होगा। साथ ही माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को पठन-पाठन में रुचि बनी रहेगी। साथ ही जातक को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा।

मीन राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों का मन परेशान रहेगा। जो जातक बिजनेस कर रहे हैं उसमे भागदौड़ बना रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ