Zodiac Signs: मकर संक्रांति से पहले बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, नक्षत्र परिवर्तन से सूर्य बनाएंगे मालामाल!

Zodiac Signs: मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी 2025 से पहले सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे 3 राशियों का भाग्य बदलेगा। सूर्य का यह नक्षत्र गोचर इन राशियों के जातकों के जीवन में सफलता, समृद्धि और सुख-समृद्धि के द्वार खोलेगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

surya nakshatra parivartan

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में सूर्य सभी नवग्रहों के स्वामी माने गए हैं। ग्रहाधिपति होने के कारण सूर्य की हर गतिविधि और चाल पर ज्योतिषियों और पंडितों की खास नजर रहती है। मकर संक्रांति, जो कि इस साल 14 जनवरी, 2025 को है, उससे पहले ही सूर्यदेव अपना नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। उनके इस नक्षत्र परिवर्तन का देश-दुनिया, मौसम, सहित सभी राशियों पर असर पड़ेगा। सूर्य अग्नि तत्व ग्रह हैं, जो आत्मा, जीवन शक्ति, नेतृत्व, प्रतिष्ठा, ऊर्जा, शक्ति, आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। यही कारण है कि कुंडली में सूर्य की स्थिति व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा पर गहरा प्रभाव डालती है।

विज्ञापन

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन

साल 2025 में सूर्यदेव 11 जनवरी 2025 को पहली बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और यह पहला नक्षत्र है उत्तराषाढ़ा। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, सूर्य का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश 11 जनवरी 2025, शनिवार को प्रातः 2:30 बजे होगा। ज्योतिष में सूर्य का इस नक्षत्र में प्रवेश विशेष महत्व रखता है। यह समय शुभ कार्यों की शुरुआत और नई ऊर्जा के साथ जीवन में प्रगति के लिए उत्तम माना जाता है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को दृढ़ संकल्प, अनुशासन और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नई प्रेरणा और शक्ति मिलती है।

विज्ञापन

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

सूर्य ग्रह के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश से 3 राशियों के लिए विशेष सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। सूर्य का इस नक्षत्र में प्रवेश मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए नए अवसर और प्रगति का समय लेकर आएगा। यह समय धन-संपत्ति, करियर, और संबंधों में उन्नति के लिए अनुकूल है। यह गोचर इन राशियों के जातकों के जीवन में सफलता, समृद्धि और सुख-समृद्धि के द्वार खोलेगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि वालों के लिए करियर और वित्तीय क्षेत्र में बड़े लाभ लेकर आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत की सराहना होगी। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। नई जिम्मेदारियां मिलने से आपका नेतृत्व कौशल और मजबूत होगा। आप आत्मनिर्भर और सकारात्मक महसूस करेंगे। आपके निर्णयों को वर्क प्लेस और परिवार में महत्व दिया जाएगा। व्यापारियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी है। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नई वित्तीय योजनाएं शुरू करने का यह सही समय है। समाज और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। यह गोचर इस राशि के लिए अत्यंत शुभ फलदायक रहेगा। आपको आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारियों और उद्यमियों को बड़े प्रोजेक्ट और नए कान्ट्रैक्ट मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय वित्तीय स्थिरता और आय में वृद्धि लेकर आएगा। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। पारिवारिक और वैवाहिक संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ध्यान, योग और धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश भाग्योदय और नई उपलब्धियों का समय लेकर आएगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सामाजिक और पेशेवर जीवन में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ाई के लिए यह समय शुभ है। विदेश यात्रा और तीर्थयात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा से लाभ होगा। साथ ही ये यात्राएं न केवल लाभकारी बल्कि आध्यात्मिक उन्नति देने वाली होंगी। संबंधों में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ