---विज्ञापन---

Surya Nakshatra Gochar: आज से 3 राशियों का ऐशो आराम में कटेगा जीवन! चंद्र के नक्षत्र में हुआ सूर्य गोचर

Surya Nakshatra Gochar: साल 2024 में 27 सितंबर को ग्रहों के राजा सूर्य ने चंद्र के नक्षत्र हस्त में गोचर कर लिया है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। आइए जानते हैं 10 अक्टूबर 2024 तक किन-किन राशियों के ऊपर सूर्य देव मेहरबान रहेंगे।  

Surya Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के साथ-साथ 9 ग्रहों का भी वर्णन किया गया है, जिनकी मदद से हर एक व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में पता चल सकता है। नवग्रहों में सूर्य देव को सभी ग्रहों के राजा का स्थान प्राप्त है, जिसका असर हर एक राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार, आज यानी 27 सितंबर 2024 को प्रात: काल 1 बजकर 20 मिनट पर सूर्य देव ने हस्त में गोचर कर लिया है। जहां पर वह 10 अक्टूबर 2024 तक मौजूद रहेंगे।

9 ग्रहों को 27 नक्षत्रों में बांटा गया है। हर एक ग्रह 3 नक्षत्रों के स्वामी हैं। हस्त नक्षत्र को 27 में से 13वां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी चंद्र देव हैं। माना जाता है कि इस नक्षत्र में पैदा होने वाला व्यक्ति काफी भाग्यशाली होता है, जिसकी आर्थिक स्थिति जीवनभर मजबूत रहती है। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र के नक्षत्र में सूर्य गोचर से किन तीन राशियों को बंपल फायदा हो सकता है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

चंद्र के नक्षत्र में सूर्य गोचर से कन्या राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। पुराने निवेश से व्यापारियों व दुकानदारों को अच्छा लाभ हो सकता है। अविवाहित लोगों की आय में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। जॉब की तलाश में जुटे लोगों की खोज पूरी हो सकती है। किसी बड़ी कंपनी में उच्च पद पर काम करने का ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन भी अगले एक माह तक सुखद रहेगा।

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2024: शनि की तिरछी नजर इन 3 राशियों के लिए रहेगी शुभ, दिन-दूनी रात चौगुनी करेंगे प्रगति!

---विज्ञापन---

धनु राशि

सूर्य गोचर से धनु राशि के जातकों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव होने के योग हैं। दोस्तों के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा, जिससे आपका दिमाग और मन दोनों शांत होंगे। शादीशुदा जिंदगी में चल रही उथल-पुथल शांत होगी, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। कारोबारियों के काम में स्थिरता आने के साथ-साथ इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जॉब करने वाले जातकों की सेहत में सुधार होगा। इसके अलावा मानसिक शांति भी मिलेगी।

मीन राशि

ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। घरवालों के बीच संपत्ति को लेकर वाद-विवाद चल रहा है, तो मनमुटाव दूर होने की संभावना है। युवाओं की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मन गलत जगह नहीं भटकेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर संग चल रहा विवाद खत्म होगा, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य अगले एक सप्ताह तक अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: अक्टूबर में जन्में लोगों के लिए कैसा रहेगा महीना? डेट ऑफ बर्थ से जानें अपना भविष्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2024 02:03 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola