Surya Gochar 2024: आज से इन 3 राशियों की बदलने जा रही है किस्मत, सूर्य देव दिलाएंगे धन लाभ

Surya Nakshatra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव आज अपना नक्षत्र करने वाले हैं। आज सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। साथ ही उनके करियर में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। तो आइए इस खबर में जानेंगे कि आज से किन-किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।

Surya Gochar 2024
विज्ञापन

Surya Nakshatra Gochar 2024: सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति ठीक रहती है तो उस व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है। सूर्य देव को आत्मा का कारक ग्रह भी माना गया है। इसलिए जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक होती है, उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी 4 मार्च दिन सोमवार को ग्रहों के राजा सूर्य देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य देव पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में 12 बजकर 44 मिनट पर करेंगे। सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि सूर्य गोचर से किन-किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।

Advertisment

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। अगले कुछ दिनों में ही मिथुन राशि वाले लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही आय में भी वृद्धि हो सकती है। जो लोग शादी-शुदा है उनके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। किसी भी कार्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कर्क राशि

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि वाले लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। जो लोग नया कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह गोचर अनुकूल रहेगा। नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। अगर संभव हो तो किसी जानकार से सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही शुभ है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। जिन लोगों का कार्य फंसे हुए हैं वह कार्य जल्द पूरे हो सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में बेहतर हो सकती है। किसी भी कार्य में घरवालों का साथ मिलेगा। साथ ही पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ