Zodiac Signs: आमलकी एकादशी से पहले चमकी 3 राशियों की किस्मत, सूर्य-मंगल ने बनाया शुभ योग

Zodiac Signs: आमलकी एकादशी से पहले सूर्य और मंगल ने बेहद खास और शुभ नवपंचम योग बनाया है। इस योग के शुभ प्रभाव से 3 राशियों के जातकों के जीवन में किस्मत का सुनहरा मोड़ आने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

surya-mangal-navpancham-yoga

Zodiac Signs: भगवान विष्णु को समर्पित आमलकी एकादशी 10 मार्च, 2025 को मनाई जाएगी। वहीं शनिवार 8 मार्च, 2025 को दिन में 10 बजकर 40 मिनट से सूर्य और मंगल ने 120 डिग्री पर स्थित होकर एक शुभ और बेहद फलदायी योग बनाया। इस योग को ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम योग कहते हैं। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, यह योग तब बनता है, जब कोई दो ग्रह कुंडली के नवें और पांचवें भाव में बैठे होते हैं। इस योग के बारे में कहा जाता है, इस योग के असर से अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं।

विज्ञापन

सूर्य-मंगल नवपंचम योग का राशियों पर असर

सूर्य और मंगल के 120 डिग्री के कोण पर स्थित होने से बना नवपंचम योग व्यक्ति को सफलता, आत्मविश्वास, आर्थिक समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। करियर, व्यापार और शिक्षा में उन्नति के लिए भी यह योग अत्यंत लाभकारी होता है। यूं तो इस योग का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी है।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ है। सूर्य और मंगल का योग उनके आत्मविश्वास और साहस को बढ़ाएगा। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने ऋणों से मुक्ति मिल सकती है। इस समय किसी भी नए काम की शुरुआत करने के लिए उत्तम समय है। धैर्य और मेहनत से काम करें, सफलता जरूर मिलेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर बहुत अच्छा है। सूर्य और मंगल का इस योग से आपमें नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ और नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। इस समय आपकी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और अनावश्यक विवादों से बचें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक और मानसिक सुख का होगा। सूर्य और मंगल का नवपंचम योग उन्हें नई योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करेगा। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। इस समय आपकी सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए यह उत्तम समय है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ