हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Surya ke Upay: रविवार को कर लें यह एक काम तो होगा प्रमोशन, बढ़ेगी तनख्वाह

विज्ञापन

Surya ke Upay: नौकरी करने वाले अधिकतर लोगों की एक ही शिकायत होती है कि उनका समय पर प्रमोशन नहीं होता है। साथ ही वे अपनी तनख्वाह भी कम होने की शिकायत करते हैं। इसी वजह से अधिकतर नौकरीपेशा लोग दुखी और तनावग्रस्त भी रहते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार आप सूर्यदेव की आराधना कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। अथवा आप अन्य उपाय भी कर सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

यह भी पढ़ें: घर से निकलते ही दिखें ये पक्षी तो हर कार्य में मिलेगी कामयाबी

इन उपायों से कॅरियर में होगी तरक्की (Surya ke Upay)

  • रविवार के दिन आदित्यह्रदयस्तोत्र का 108 बार पाठ करें। इसके बाद प्रतिदिन कम से कम 7 अथवा 11 बार आदित्यह्रदयस्तोत्र का पाठ करें। इससे कॅरियर तुरंत ही उड़ान भरने लगता है। यह उपाय न केवल प्राइवेट नौकरी वरन सरकारी नौकरी करने वालों को भी फटाफट लाभ पहुंचाता है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारियों वाले पद मिलते हैं और अधिकारियों की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है।
  • अच्छी नौकरी पाने के लिए प्रदोष के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें। इस उपाय से महादेव प्रसन्न होते हैं और नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने लगता है। इस उपाय को केवल अति आवश्यकता होने पर ही करना चाहिए।
  • ज्योतिष में कॅरियर में ग्रोथ के लिए रविवार का व्रत करना भी लाभप्रद बताया गया है। इस दिन व्रत करें तथा गरीब भिखारियों को भोजन कराएं। यदि आप व्रत करें तो पूरे दिन नमक का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
  • प्रत्येक मंगलवार को किसी हनुमान मंदिर में रहने वाले बंदरों को गुड़-चने खिलाना चाहिए। इससे भी नौकरी संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। नौकरी के अलावा राहु और केतु ग्रह से संबंधित सभी समस्याएं भी इस उपाय से दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: सोमवार को करें रामचरितमानस का उपाय, दिखेगा साक्षात् चमत्कार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें